बच्चों में एलर्जिक रोगों के निदान पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026

- अस्थमा सहित एलर्जिक रोगों पर कॉन्फ्रेंस में पैनल डिस्कशन, टॉक और होगी डिबेट।

- आयोजन समिति ने पोस्टर का विमोचन कर कॉन्फ्रेंस की दी जानकारी 


आगरा। वर्तमान में बच्चों में एलर्जी संबंधित विभिन्न रोगों की शिकायतों में निरंतर वृद्धि हुई है। जिसमें सांस, पेट और त्वचा संबंधित एलर्जिक रोग प्रमुख हैं। एलर्जिक रोगों के कारण, बचाव और उपचार पर मंथन करने के लिए देशभर के बाल रोग विशेषज्ञ ताजनगरी में एकत्र हो रहे हैं। अस्थमा सहित एलर्जिक रोगों पर कॉन्फ्रेंस में पैनल डिस्कशन, टॉक और डिबेट होगी। इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स आगरा के तत्वाधान में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 (MID TURM PED ALL ER CON-2026) का आयोजन 9 और 10 मई को हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में जानकारी देने के लिए बुधवार को होटल भवना क्लार्क इन में आयोजन समिति द्वारा पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। पोस्टर का विमोचन चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. प्रदीप चावला, आईएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ, संजीव अग्रवाल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया, फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. स्वाति द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

इस अवसर पर चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया ने बताया कि बच्चों में एलर्जिक रोगों की शिकायतों में निरंतर इजाफा हो रहा है। इन एलर्जिक रोगों के निदान और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली पर चर्चा करने के लिए देशभर के बाल रोग विशेषज्ञ आईएपी आगरा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 में आगरा पहुंच रहे हैं। 9 मई को पहले दिन सुबह 8:00 बजे से वर्कशॉप होंगी। दोपहर में विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट करेंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन शाम 7:00 बजे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ और मुख्य अतिथि डॉ. एच परमेश द्वारा किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली गंगा राम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. अनिल सचदेवा होंगे। अन्य विशेषज्ञों में बेंगलुरु से डॉक्टर सौम्या नागरंजन, दिल्ली से डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉक्टर नर्मदा शामिल रहेंगे। पोस्टर विमोचन समारोह में डॉ. राजीव कृषक, डॉ. आर एन शर्मा, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अरुण जैन, डॉ. नीरज यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सोनिया भट्ट, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।


...

Comments