- विनियम भरतनाट्यम क्लासेस के छात्रों ने भारतनाट्यम को बढ़ावा देने का किया प्रयास
- हर प्रस्तुति के जरिए किया गया देवताओं को नमन
- भरतनाट्यम नृत्यांगना के दो वर्षों की मेहनत आई नजर
- भारत के 80 प्रतिशत लोगों को होनी चाहिए भारतनाट्यम की जानकारी
आगरा। भारतनाट्यम नृत्यांगना आंचल जैन के छात्रों ने भारतनाट्यम को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में एक आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुति ' धिति ' -2 के जरिए लोगों के समक्ष भारतनाट्यम की विभिन्न प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि गजल गायक सुधीर नारायण,खेलगांव की संस्थापक मीरा गुप्ता,स्पीक मैके के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक प्रहलाद अग्रवाल और आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष बीना लवानिया ने दीप प्रज्वलन कर आयोजन की शुरुआत की। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने नृत्य कला पर विशेष चर्चा की।
'धिति ' की क्रिएटर आंचल जैन ने बताया कि वह जयपुर हाउस में विनियम क्लासेस के माध्यम से युवाओं को भारतनाट्यम का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके सिखाए छात्र छात्राओं ने भारतनाट्यम की नृतेशा कत्थकम,शिव अष्टकम,श्री राम चंद्र,स्वागतम कृष्णा,पुष्पांजलि और महागणपतम समेत कई नाट्य प्रस्तुतियां तैयार की और नृत्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर वासियों के समक्ष अपनी कला प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि भारतनाट्यम को देश के कम से कम 80 प्रतिशत लोग जानें। मुगल शासन की वजह से भारत की शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाओं को आज लोग कम ही जानते हैं। भारतनाट्यम को भी कत्थक ही समझा जाता है। भारतनाट्यम नृत्य कला ईश्वर को समर्पित होती है। लोगों तक इस कला को पहुंचाना और इस विधा को आगे बढ़ाने के लिए वह लंबे समय से कार्य कर रही हैं।
आंचल जैन ने अपना प्रशिक्षण श्रीमती कल्पना मल्लिक एवं श्री सौरव दास से प्राप्त किया है। आंचल जैन ने अपनी छात्राओं—गौरी, काम्या, वेदिका, जीविषा, समरिया, मानसी, तनिष्का और काव्या के साथ पुष्पांजलि, महा गणपति, स्वागतं कृष्णा, अयेगिरी नंदिनी, नटेश कवौत्थम एवं श्री रामचंद्र पर प्रस्तुतियां दीं, जबकि स्वयं शिव अष्टकम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन वृंदा बंसल (भरतनाट्यम नृत्यांगना) एवं उर्वी मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती स्नेह लता गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया,स्नेहलता गुप्ता 70 वर्ष की आयु में भी हस्तनिर्मित वस्तुएं बनाकर अपने जुनून को साकार कर रही हैं। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा तालेगांवकर, श्रीमती रोशनी गिदवानी, श्रीमती तरु छाया, श्री अभिषेक निगम, श्री गिधारी लाल शर्मा, राशि जौहरी एवं ज्योति खंडेलवाल सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में सीए आशीष जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, श्रीमती सोनिया मित्तल, डॉ. अनुपम शर्मा, डॉ. भारती बंसल, डॉ. अमित चंद्रा, सीए गौरव बंसल एवं इंजीनियर अमित प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment