उपमुख्यमंत्री पहुंचे भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के घर पहुंच, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

 


आगरा। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। यहां कार्यकर्ता को ही सर्वोपरि माना जाता है। यह बात बुधवार को सही होती हुई प्रतीत नजर आई। जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शास्त्रीपुरम स्थित भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवारी जनों से मुलाकात की साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने 2027 में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने का दावा किया। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना भी साधा। भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के आवास पर उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर उन्होंने प्रसन्नता की। उनका कहना था कि उपमुख्यमंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका जो सम्मान बढ़ाया है और पारिवारिक जनों से मुलाकात कर अपार स्नेह प्रकट किया है। उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह भारतीय जनता पार्टी ही है जहां कार्यकर्ता को पूर्ण रूप से सम्मान दिया जाता है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, विजय भटनागर, वीरेंद्र अग्रवाल, अनुराग उपाध्याय, जितेंद्र त्रिलोकानी, सुरेंद्र चौधरी, मदन वर्मा, राजीव शर्मा, रवि त्रिलोकानी, अर्जित, अर्जुन उदैनिया, हर्ष चौधरी, राजा खटीक  मौजूद रहे।

Comments