आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे पर हनुमान मंदिर में बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन


आगरा। शनिवार सायं सेंट जॉन्स चौराहे पर हनुमान मंदिर में बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया.. जिसमें दरिया नाथ मंदिर के बुद्ध नाथ जी महाराज नाथ सम्प्रदाय व कैलाश मंदिर के महंत श्री गौरव गिरी जी महाराज जी के आशीर्वचन प्राप्त हुए | बजरंग दल साप्ताहिक हनुमान चालीसा का आयोजन करेगा जिससे मंदिर संस्कार और शक्ति के केंद्र बनेंगे |

प्रत्येक सप्ताह हनुमान चालीसा का आयोजन शाम 7:00 बजे भिन्न-भिन्न मंदिर में रहेगा |

हनुमान चालीसा पाठ में विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार व जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिलोकानी , सागर चौधरी, दीपक शर्मा, हर्ष चौधरी, राघव सिंह कपिल , राघव राणा , विशाल, अमित, रोहन गुलजार , हर्षित गुप्ता, राजा खटीक , राजू यादव, पीयूष, हिमांशु माहौर विकास व अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मिलित हुए..

Comments