इस हाथी बचाओ दिवस पर, वाइल्डलाइफ एसओएस भारत में हाथियों के सामने आने वाले खतरों को उजागर करता है, और उनके पर्यावास के नुकसान और मानव-हाथी संघर्ष जैसी गंभीर संरक्षण चुनौतियों के साथ-साथ शोषणकारी पर्यटन की ओर ध्यान आकर्षित करता है।
16 अप्रैल को विश्व भर में हाथी बचाओ दिवस मनाया जाता है, जो हाथी संरक्षण की तत्काल आवश्यकता की याद दिलाता है, जिसमें आवास की हानि, मानव-हाथी संघर्ष और एशियाई हाथियों के निरंतर शोषण, विशेष रूप से पर्यटन उद्योग के भीतर, को संबोधित करना शामिल है।
वैश्विक स्तर पर, हाथी बचाओ दिवस हाथियों की आबादी की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के महत्व पर बल देता है। भारत में, जहाँ एशियाई हाथियों का पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व है, वहां नैतिक और टिकाऊ संरक्षण पद्धतियों की आवश्यकता को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाना आवयश्यक है।
राजस्थान जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में, हाथियों का उपयोग अक्सर पर्यटकों को सैर कराने के लिए किया जाता है, जिससे उनके स्वास्थ को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। इनको अक्सर लंबे समय तक काम करना पड़ता है, पर्याप्त आराम नहीं मिलता और कठोर प्रशिक्षण विधियों का सामना करना पड़ता है जिनमें भय और दंड के माध्यम से नकारात्मक सुदृढ़ीकरण का प्रयोग किया जाता है। कठोर सतहों पर लंबे समय तक खड़े रहना, अत्यधिक भार उठाना और गर्म मौसम में रहना, पैरों की बीमारियों, जोड़ों के दर्द और तनाव भरा व्यवहार संबंधी समस्याओं सहित दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
चंचल नाम की हथनी की हाल ही में हुई मौत ने एक बार फिर ऐसी प्रथाओं के पीछे की कठोर वास्तविकताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक फोटोशूट में, जहां उसे पूरी तरह से गुलाबी रंग से रंगा गया था और उसकी पीठ पर एक मॉडल बैठी थी, चंचल की हालत और उसके बाद हुई उसकी मौत ने जानवरों के कल्याण के लिए बने कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है। जयपुर जैसे शहरों में हाथी की सवारी को अक्सर सांस्कृतिक अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। लेकिन चंचल जैसी हथनी आज भी पर्यटन अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं, जो चिलचिलाती धूप में घंटों पैदल चलते हैं और भारी काठी पर लोगों को ढोते हैं।
इस तरह के दुर्व्यवहार से निपटने के लिए, वाइल्डलाइफ एसओएस अपने 'रिफ्यूज़ टू राइड' अभियान के माध्यम से अनैतिक पर्यटन में हाथियों के उपयोग के खिलाफ आवाज उठाता आ रहा है और नैतिक संरक्षण का समर्थन करने वाली तथा हाथियों की रक्षा करने वाली कानूनों को प्रोत्साहित करता है। जिम्मेदार पर्यटक जो वास्तव में इन शानदार जीवों के भविष्य की परवाह करते हैं, उन्हें सच्चाई जानने के लिए http://refusetoride.org पर जाना चाहिए। इस याचिका पर हस्ताक्षर कर 53,848 लोग पहले ही इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं।

Comments
Post a Comment