आगरा। क्या आपका बिजली का बिल ब काया है या स्मार्ट मीटर का रिचार्ज नहीं किया है तो उसे आज शाम 5:00 बजे से पहले निपटा लें क्योंकि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शाम से शनिवार सुबह तक सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी।
यूपीपीसीएल के तहत शटडाउन का असर दक्षिणांचल सहित प्रदेश के सभी डिस्ट्रिक्ट पर पड़ेगा। आगरा सहित 21 जिलों में दक्षिणांचल के 60 लाख से अधिक उपभोक्ता है। जिनके प्रभावित होने की आशंका है।
सिस्टम के कंफीग्रेशन का काम 3 अप्रैल शुक्रवार शाम 5:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन 4 अप्रैल शनिवार सुबह 9:00 बजे तक चलेगा। इस अवधि में उपभोक्ता वेबसाइट यूपीपीसीएल एप या किसी भी अन्य पेमेंट एप के जरिए बिल जमा नहीं कर सकेंगे इसीलिए विभाग द्वारा सभी को सलाह दी गई है कि वह पहले ही रिचार्ज कर ले या अपना बिल जमा कर ले जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो.

Comments
Post a Comment