ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, 7 राज्यों के 600 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
आगरा। ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व डाक्टर सोप की तरफ से गिफ्ट हैम्पर दिया गया। प्रतियोगिता में 7 राज्यों के 600 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग। द्वितीय इन्विटेशनल ओपन ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए जोरदार, रोमान्चक, संघर्षपूर्ण एवं कांटे के मुकाबले। शास्त्रीपुरम स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के इण्डोर हॉल में खेली जा रही प्रथम इन्विटेशनल ओपन ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को उदघाटन् मुख्य अतिथि रमेश चंद शर्मा ने खिलाड़ियों की फाइट प्रारम्भ करा कर एवं परिचय प्राप्त कर किया। अध्यक्षता मृत्युंजय शर्मा द्वारा की गई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि - श्यामा कंस्ट्रक्शन के मोहित यादव, विशिष्ठ अतिथि - श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल की प्रधानाचार्या वीणा, मोहनसा फाउंडेशन की साधना अनामी जी द्वारा किया गया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन ऐपैरोंन ताइक्वांडो संघ सचिव अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में राष्ट्रीय निर्णायक अतुल जाट, जोगेंद्र, उदित राज गुप्ता, रंजियावन, सुशांत, गिरीश गुर्जर, नितिन बघेल, करन वर्मा, श्याम सुंदर, पवन कुमार, नेहा, श्रेयश चौबे, अभिषेक शुक्ला,आलोक कुमार, स्वाती शुक्ला, अजीत गुप्ता, वी पी सिंह, माधव चौहान, पल्लवी उपाध्याय, देविका जैन व सुदर्शन देबनाथ ने सराहनीय कार्य किया। प्रतियोगिता ईएसएस
(इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम ) एल ई डी स्क्रीन की सहायता से सभी को लाइव स्कोर दिखा कर की गई। समापन समारोह में खिलाड़ियों को नगद इनाम पुरस्कार और गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता - तन्मय शर्मा, जय, आरक्षित कुशवाह, अभिनव, हिमांशु चाहर, सईद, विनय प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अभिषेक, नैतिक शिवनानी, प्रियदर्शन, शिविन, दिव्यम अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र, नितिन, राज, तृषा, अन्वीक्षा, नंदिनी कुशवाह, प्रियांशी मंगलानी, मान्या अग्रवाल, काव्या, विभूषिता, तेजस्विनी, अक्षिता, देवांशी शामिल रहे।


Comments
Post a Comment