आगरा। शैक्षिक संवाद मंच के तत्वाधान में लखनऊ के चारबाग स्थित होटल में आगरा से संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहरा एत्मादपुर में शिक्षिका, प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य साधिका समिति की महासचिव डॉ. यशोधरा यादव 'यशो' को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 'विद्यालय बनें आनंद घर' और नवाचारी शिक्षक के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय रजरई से राजश्री यादव को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव एवं साहित्यकार राम नगीना मौर्य, विशिष्ट अतिथि एन.सी.ईआर.टी प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक एवं साहित्यकार शिवमोहन यादव तथा हिमालय लोक संग्रहालय एवं शोध संस्थान देहरादून के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्यन की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मंच संस्थापक प्रमोद दीक्षित 'मलय', संयोजक दुर्गेश्वर राय तथा आगरा की डॉ. यशोधरा यादव 'यशो' के साथ अन्य शिक्षकों द्वारा संपादित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 90 से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment