ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब भारत की रसोई, रेस्टोरेंट, होटल्स पर, गैस एजेंसीयों पर बढ़ी भीड़, ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ता परेशान
अगर हलवाई का कार्य करने वाले करीगरों की बात करें तो उनका कहना है कि गैस सिलैंडरों कि किल्लत के चलते उन्हें फिल्हाल अपना रोजगार बंद करना पडेगा, क्योंकि अगर गैस की सप्लाई नहीं होगी तो वह सामान बना कर कैसे बेचेगें।
वहीं रैस्टोरेंट का भी यही हाल है पिछले दिनों बढ़े व्यवसायिक सिलैंडरों के मूल्यों तक तो ठीक था लेकिन अब गैस की आपूर्ति बााधित होना व्यापार में विराम का डर र्दशाने लगा है। बीते दिनो ही सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर पर 130 रू एवं घरेलू सिलेंडर पर 60 रू की बढ़ोतरी की गई थी।
कहीं कहीं इस मारामारी के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो लोगों का आरोप है कि सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस का अवैध भंडारण करने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
बुधवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरेलू गैस सिलेंडर की तलाश में एजेंसियों के चक्कर लगाते नजर आए। कुछ एजेंसियों पर सर्वर ठप होने की भी बात सामने आई| तो कृष्णा गैस एजेंसी पर आये ही उपभक्ताओं की बुकिंग वहां मजूद कर्मचारियों ने APP के माध्यम से कराई और लोगों को कहाँ की अगले 5 - 7 दिनों के अन्दर गैस आपके घर आ जाएगी ।
Comments
Post a Comment