आगरा। ताजनगरी में यूपी प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के तत्वाधान में अमन जन सेवा समिति द्वारा ककरैठा में शान्तनु एंग्लो वैदिक इण्टर कॉलेज में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धक हेतु जन-जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन कॉलेज प्रबन्धक गजेन्द्र सिंह परमार ने किया। आयोजन में यूपी प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी क्षितिश पटेल, वैज्ञानिक सहायक अमरेन्द्र सिंह एवं अनुश्रवण सहायक सुनील कुमार उपस्थित रहें। वैज्ञानिक अधिकारी क्षितिश पटेल जी ने छात्रों को बताया कि हमारे यहाँ बढती ठोस कचरे की समस्या से निपटने के लिये हम सभी को सहयोग करना चाहिये । हमको अपने-अपने घरों में दो डस्टबिन में रखनी चाहिए। एक डस्टबिन में गिला कूड़ा एवं दूसरे डस्टबिन में सूखा कूडा, प्लास्टिक की वस्तुऐं, काँच, धातु चमड़ा दवाईयों की खाली शीशीयाँ इलैक्ट्रनिक सामान आदि डालें। इनको नगर निगम की गाडियों में डालना चाहिये। जिससे निस्तारण ठीक तरह से हो सके और री-साइकिलिंग एवं कम्पोस्टिंग किया जा सके।
संस्था सचिव डॉ जी आर शर्मा ने बताया की कचरा इधर-उधर न फेंके। कचरे का सही निस्तारण न होने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है खुले में कचरा फेंकने और जलाने से हवा और जमीन दोनों प्रदूषित हो रहे है। कचरे के ढेर से प्रदूषण और बीमारीयों का खतरा बढ़ रहा है और पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है कचरे के कारण हवा, पानी और मिट्टी सभी प्रदूषित हो रहे हैं। हमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखना चाहिये । प्लास्टिक का कम प्रयोग करना चाहिये। हमकों ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे भी लगाने चाहिये। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।
इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धक जागरूकता पर छात्र-छात्राओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गयी । विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को शील्ड (मोमेन्टो) वितरण किये गये। आयोजन में एडवोकेट अरविन्द शर्मा, अनुराग शर्मा सर, धर्मेश कुमार आदि ने काफी सहयोग किया।

Comments
Post a Comment