भगवान महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर ब्रज मण्डल गौतम ब्राह्मण कल्याण समिति ने निकाली शोभायात्रा




आगरा । भगवान महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर ब्रज मण्डल गौतम ब्राह्मण कल्याण समिति, आगरा द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर दयालबाग स्थित गोपाल वाटिका में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महर्षि गौतम जी के विधि-विधान से हवन पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात शोभा यात्रा बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ नगर में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।

शोभा यात्रा के समापन पर गोपाल वाटिका में भगवान महर्षि गौतम जी की आरती की गई। आरती के उपरांत उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पं. तरुण गौतम (बंटू भाई) ने बताया कि भगवान गौतम ऋषि न्याय शास्त्र के प्रवर्तक रहे हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश गौतम (भाजपा नेता), ज्ञानेंद्र गौतम (सपा नेता), नवीन गौतम (महानगर उपाध्यक्ष) विजय सारस्वत,बृजेश गौतम, डालचंद गौतम, देवेंद्र गौतम,महावीर प्रसाद गौतम, लक्ष्मी नारायण गौतम,पूरन गौतम, संजय गौतम,सतीश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें समाज के लोगों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला.

Comments