साहित्य संगीत संगम एवं चेतना इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य संस्कृति एवं पर्यटन की त्रिवेणी अरुण डंग वृत्त चित्र का लोकार्पण

  


आगरा। साहित्य संगीत संगम एवं चेतना इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य संस्कृति एवं पर्यटन की त्रिवेणी अरुण डंग वृत्त चित्र का लोकार्पण ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ। 

 शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष राजेंद्र मिलन , अरुण डंग, अनिल डंग और प्रो आन्शवना ने किया। दुर्ग विजय सिंह दीप ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की अरुण जी आगरा की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन साहित्य, संस्कृति और पर्यटन के नाम रहा है। शुभारंभ प्रो आन्शवना की सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर देने इस वृत्त चित्र में स्वर देने वाले सहयोगियों श्रीमती पूजा सक्सेना प्रोफेसर आन्शवना कुमारी पूजा तोमर और अंकुर बंसल का सम्मान किया गया ।

स्वरांजली के रूप में कबीर मीरा तुलसी नजीर और रसखान की रचनाओं का संगीत बद्ध प्रस्तुतीकरण कु पूजा तोमर ,प्रोफेसर आन्शवना एवं सुशील सरित ने किया ।संगत की पप्पू खान और राज मैसी ने।इसके उपरांत चित्र का लोकार्पण किया गया। वृत्त चित्र में अरुण जी के साहित्य की ओर उन्मुख होने के विषय में ,उनका जीवन चरित्र और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया है ।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉक्टर मिलन ने कहा अरुण जितने बड़े साहित्यकार हैं उतने विनम्र है और यह उनका सबसे बड़ा गुण है ।इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा ,हरीश भदोरिया, अनिल शर्मा , रमा वर्मा, असीम आनंद,सुषमा सिंह, शशि गुप्ता,शशि शिरोमणि, अशोक शिरोमणि,रवि शिरोमणि आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।धन्यवाद डॉक्टर राजेंद्र मिलन ने दिया।

संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया।

Comments