अखिल भारतीय धनगर महासभा आगरा के तत्वावधान में आयोजित अनूठा हास्य-व्यंग्य काव्य समारोह संपन्न

 


 

 आगरा ।खंदारी के आजाद नगर में लक्ष्मी टेंट हाउस के सामने आयोजित हास्य -व्यंग कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी हास्य व्यंग कविताएं सुनाकर सैकड़ों प्रबुद्ध दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संयोजक डॉ. राजेंद्र मिलन की व्यंजना थी- "मत गावै आइटम सॉन्ग,बॉलीवुड कौ जे महंगौ ढौंग। ओ छलिया होरी के.."

जाने-माने विख्यात रचनाकारों में डॉ. शशि गुप्ता, रमा वर्मा 'श्याम',डॉ.राजेंद्र मिलन,निशि राज,सुशील सरित ,अशोक अश्रु,दुर्ग विजय सिंह 'दीप' , राकेश निर्मल, ब्रज बिहारी लाल बिरजू,राजीव शर्मा 'निस्पृह', आचार्य नीरज शास्त्री,रामेंद्र शर्मा रवि, शरद गुप्ता, आचार्य उमाशंकर, अशोक गोयल, डॉ . असीम आनंद,प्रकाश गुप्ता बेबाक, चन्द्रशेखर शर्मा, हरीश भदौरिया, चन्द्रवीर सोलंकी 'निर्भय', सुधा वर्मा, पदमावती 'पदम', इन्दल सिंह इन्दु एवं प्रभुदत्त उपाध्याय आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। हास्य-व्यंग्य से भरपूर दिलकश संचालन राकेश निर्मल ने किया।

 काव्य समारोह के आयोजक देवेंद्र धनगर ने सभी अतिथियों को, भोजन, सम्मान प्रदान कर मुक्त हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

            इन्दल सिंह इन्दु 

            9808600607

Comments