यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने किया मंथन, कॉन्फ्रेंस में 62 से अधिक डेलीगेट्स ने की सहभागिता

 

आगरा। यूरोलॉजिकल एसोसिएशन और आगरा यूरोलॉजिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय 11 वां वार्षिक सम्मेलन, यूएयू 2026 का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस एंड कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। आयोजन अध्यक्ष डॉ विजय बोरा ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में 262 से अधिक डेलीगेट्स ने शिरकत की। कॉन्फ्रेंस के अवसर पर दूरदराज से आए शोधार्थियों ने अपने वीडियो, शोध पत्र और फोटो भी प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ वीडियो और पेपर को पुरस्कृत भी किया गया। आयोजन सचिव डॉक्टर दिलीप मिश्रा ने बताया कि सभी यूरोलॉजिस्ट ने कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सत्रों के माध्यम से यूरोलॉजी से संबंधित अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस की थीम यूरोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेश और सर्जिकल जटिलताओं को कम करना रही। थीम से संबंधित व्याख्यान और चर्चा विशेषज्ञों द्वारा की गई जिससे युवा यूरोलॉजिस्टों को मरीजों का इलाज करने में सहूलियत मिलेगी। कॉन्फ्रेंस में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (यूएसआई) के अध्यक्ष डॉ. केशवमूर्ति रामैया और यूएसआई के निर्वाचित सचिव डॉ. अनुप कुमार, डॉ. अपुल गोयल, डॉ. एच.एस पाहवा, डॉ. अनीश श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर दलेला, डॉ. एके संवाल, डॉ. संजॉय कुमार सुरेका और डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ मधुसूदन अग्रवाल, डॉ अनुराग यादव द्वारा संबोधित भी किया गया। उनके अनुभव और विचारों से युवा चिकित्सक लाभान्वित हुए। इस दौरान इस दौरान डॉक्टर अनुराग यादव, डॉक्टर नितिन गर्ग, डॉटर श्रेयांश चाहर मौजूद रहे।

Comments