आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 28 केंद्रों पर उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर आज होने जा रही लिखित परीक्षा। परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में शनिवार और रविवार को लगभग 28 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। तीन स्तर पर सुरक्षा एजेंसी को लगाया गया है। वहीं हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है कंट्रोल रूम और ड्रोन कैमरों से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शहर में 28 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षाएं होंगी प्रथम पाली सबह 10:00 से 12:00 तक और द्वितीय पाली शाम 3:00 से 5:00 तक होगी। परीक्षा को सफल बनाने के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई।

Comments
Post a Comment