2 मार्च, कल होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8:53 तक : अनीता पाराशर, ज्योतिषाचार्य

इस बार होली का पर्व 4 मार्च 2026 बुधवार को मनाया जाएगा और उससे एक दिन पहले यानी 3मार्च 2026 मंगलवार को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा।

2 मार्च 2026 सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा इस दिन होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8:53 तक रहेगा ।

होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार होलिका दहन के ठीक अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल होने के कारण इस दिन होली खेलना संभव नहीं होगा इसी वजह से 4 मार्च को रंग भरी होली खेली जाएगी यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3:21 से शुरू होकर दोपहर 3:21 मिनट से भारत में भी दृश्य मन होगा 3 मार्च को शाम को लगने जा रहा है इस चंद्र ग्रहण का सूतक कल सुबह 6:20 से शुरू होकर शाम 6:40 तक रहेगा ऐसे में रंग भरी होली 4 मार्च को 2026 बुधवार को ही खेली जाएगी

होलिका दहन के 5 खास उपाय


नजर दोष और नकारात्मकता के लिए  होलिका दहन के समय परिवार के सदस्यों के सिर से नारियलगोमती चक्र या पीली सरसों को 7 बार वार कर अग्नि में डाल दें।

धन और आर्थिक मजबूती के लिए होलिका दहन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे देसी घी का दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें। आप होलिका में चंदन भी अर्पित कर सकते हैं।

स्वास्थ्य और बुरी नजर से सुरक्षा होलिका दहन के बाद बची हुई राख (भस्म) को घर लाएं और उसे घर के कोनों में छिड़कें या परिवार के सदस्यों को टीका लगाएं।

नौकरी और व्यापार में वृद्धि होलिका की आग में सूखे नारियल में जौ भरकर अर्पित करें।

कर्ज मुक्ति के लिए होलिका दहन के समय सरसों का उबटन शरीर पर लगाएं और फिर उस उबटन को कंडों के साथ होलिका में डाल दें। 

ज्योतिषाचार्य अनीता पाराशर

Comments