महाशिव रात्रि पर विल्बकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से लगी रही लंबी कतार

 


आगराः प्राचीनतम शिवालय बाबा बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर महाशिव रात्रि पर भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा प्रातः सभी के हाथों में पूजा की थाली थी, जिसमें बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, प्रसाद आदि थे। सभी के मन में श्रद्धा के अटूट भाव थे। बम-बम भोले, बाबा बिल्वकेश्वर नाथ की जय, नमम पार्वतीपते हर-हर महादेव जैसे जयघोषों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। यहां पूजन मंदिर के महंत सुनीलकांत नागर जी व महंत अर्पित पंड्या जी द्वारा कराया गया। 

शिव बरात शिवरात्रि की शाम को लोकप्रिया क्लॉथ स्टोर, शिवम् पार्क, कमला नगर से  निकाली गयी, जिसका शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, राज्य मंत्री राकेश गर्ग, शहर अध्य्क्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रदीप अग्रवाल जी, अरविन्द गुप्ता, अमित ग्वाला, पंकज अग्रवाल, चतुर्भुज तिवारी आदि शामिल थे बारात ढ़ोल नागाड़ो बैंड बाजों के साथ निकाली गई जिसमे फूलों की वर्षा लगातार भक्तो पर हो रही थी बाबा की झांकी के आगे श्रद्धालु चल रहे थे। सभी बाबा की जयघोष करते हुए जा रहे थे।  

बाबा बिल्वकेश्वर नाथ की झांकी की स्थान-स्थान पर आरती भक्तो द्वारा उतारी गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई शिव बरात बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां बरात का स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि के चारो पहर में भगवान बिल्वकेश्वर नाथ महादेव का मनमोहक श्रंगार किया, फूल बंगला सजाया गया। 56 भोग भी लगाए गए। रात में चार महाआरती शिव विवाह के स्वरूप में की गईं। सोमवार को मंदिर में खप्पर पूजन किया जाएगा।

Comments