आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा डिवाइन की ओर से खंदारी स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित किए जा रहे एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और एओस सचिव डॉक्टर अनुपम गुप्ता और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। सर्वप्रथम प्रिंसिपल मेजर विवेक वीर सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएस शिविर के दौरान की जा रही जागरूकता पूर्ण गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान डॉ अनुपम गुप्ता द्वारा हड्डी संबंधित रोगों की जानकारी देते हुए रोग के कारण, बचाव और उपचार से अवगत कराया। वहीं दूसरी और डॉक्टर समीक्षा गुप्ता ने छात्राओं को महिला संबंधित रोगों की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मेक एनीमेशन के डायरेक्टर डॉ प्रशांत सागर उपस्थित रहे उन्होंने क्लब द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज सागर, कुमारी आरती, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार यादव उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment