ताजनगरी में 10 दिन के लिए आज से लगने जा रहा कला संस्कृति व्यंजन का ताज महोत्सव



आगरा | आखिर खत्म हुआ इंतजार आज से 27 फरवरी तक ले सकेंगे ताज महोत्सव का आनंद। कला शिल्प और संस्कृति के अद्भुत संगम के लिए अब मंच सज कर तैयार है। महोत्सव का आयोजन इस बार शिल्पग्राम में न रहकर पहली बार फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय संयुक्त रूप से करेंगे | वोकल फॉर लोकल की मुहिम को समर्पित महोत्सव में  इस बार 500 से अधिक स्टॉल्स रहने वाली हैं जहाँ  लघु भारत की झलक दिखाएंगी।

ताज महोत्सव समिति के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि इस बार का  महोत्सव  सही महीने में देश भर के शिल्पियों के लिए बड़ा मंच साबित होने जा रहा है | जहां प्रदेश के 50 जनपदों की एक जिला एक उत्पाद के अलावा खड़ी झूठ और हटकरघा के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध होंगे।

यह होंगे कार्यक्रम 

18 फरवरी को शुभारंभ होगा संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार  प्रस्तुतियां देंगे |

19 फरवरी को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा |

20 फरवरी को सूफी संध्या में अली ब्रदर्स साथी कलाकारों के साथ मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगे |

21 फरवरी को बंद नाइट होगी जिसमें इंडियन ओशन की प्रस्तुति मुख्य मंच पर होगी और फतेहपुरसीकरी में कव्वाली संध्या  निजामी बंधु  प्रस्तुति देंगे |

22 फरवरी को महोत्सव में बॉलीवुड नाइट में नीरज श्रीधर  प्रस्तुति देंगे |

23 फरवरी को पंजाबी नाइट में परमिश वर्मा मुख्यमंत्री पर होंगे  और भजन संध्या में मिश्रा बंधु प्रस्तुति देंगे |

24 फरवरी को बटेश्वर मंदिर पर माधवास बंधु की प्रस्तुति होगी |

25 फरवरी को मौसम में बॉलीवुड गीतों पर मधुवंती बची की प्रस्तुति  होगी  |

26 फरवरी को कॉमेडी नाइट में कृष्णा अभिषेक लोगों को गुदगुदायेंगे वहीं अंतिम दिन 

27 फरवरी को सचिन जिगर की बॉलीवुड नाइट होगी 

प्रवेश शुल्क 

मौसम में आने के लिए प्रति व्यक्ति ₹50 देना होगा वही 3 साल से कम उम्र के बच्चों और  विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश निशुल्क रहेगा | स्कूल के ग्रुप में 50 बच्चों तक ₹700 देने होंगे

Comments