संस्कृति में विद्यारंभ संस्कार बच्चों की औपचारिक शिक्षा और ज्ञानार्जन के लिए महत्वपूर्ण : भावना वरदान शर्मा

आगरा। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा पर विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 54 शिशुओं के विद्याराम संस्कार की रस्म वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूर्ण कराई गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार जी द्वारा विधारंभ संस्कार के लिए 51 शिशुओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसको सम्मानित आचार्य एवं आचार्याओं के कथा प्रयास के माध्यम से पूर्ण किया गया।  इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा रहीं, उन्होंने बताया कि विद्यारंभ संस्कार बच्चों के जीवन में एक नई दिशा खोलना है और उसे ज्ञानार्जन के मार्ग पर आगे बढ़ाता है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात हवन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अतिथियों,  आचार्य एवं आचार्याओं एवं विद्यार्थियों ने विधिवत वेद मंत्रों के साथ हवन किया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गायन की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।  प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार जी ने सभी आगंतुक उपस्थितियों का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।

हल्की बूंदा बूंदी के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने वसंत पंचमी आयोजन में भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष संजय गोयल , व्यस्थापक श्री कृष्ण प्रसाद बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, डाक्टर रेखा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

Comments