गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर मेराकी ने कैंसर रोग के प्रति किया जागरूक

 


  • डॉ. उमा शर्मा ने रोग के कारण, बचाव और उपचार से कराया अवगत

आगरा। मेराकी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक बाग फरजाना सिविल लाइन द्वारा नेशनल सेलिब्रेट गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को कैंसर रोग से बचाव और उपचार से अवगत कराते हुए वैक्सीनेशन करने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडले ब्रेकर्स एंड कैफे की निदेशक शिखा शर्मा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट, डॉ अभिषेक पाठक और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि शिखा शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित कर जागरूक किया। स्वागत भाषण क्लीनिक के डायरेक्टर वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक पाठक द्वारा दिया गया।निर्देशक वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा शर्मा ने बालिकाओं को जागरुक करते हुए सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के कारण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उनका कहना था कि कैंसर एक जटिल रोग है। शुरुआती लक्षण मिलने पर सही समय पर उपचार मिलने से कैंसर रोग से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने बालिकाओं से एनीमिया से बचाव के लिए उचित खानपान और नियमित व्यायाम करने की भी बात कही। डॉ. उमा शर्मा ने बालिकाओं से रोग से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने की भी अपील की। इस दौरान बालिकाओं को हेल्थ इज वेल्थ का संदेश देते हुए उपहार भी वितरित किए गए। अंत में डॉ. अभिषेक पाठक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। व्यवस्थाएं विष्णु गौतम, शुभम रावत, अमित कुमार, मोनू चौधरी ने संभाली।

Comments