आगरा: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत उसे वक्त सच हो गई जब आगरा में चल रहे मेट्रो कार्य के दौरान आईएसबीटी पर चल रहे कार्य के दौरान एक भारी लकड़ी का स्लीपर ऊपर से सीधे नीचे एक चलती हुई कर पर गिर गया हादसा इतना भयानक था कि स्लीपर कार के आगे के शीशे को तोड़ता हुआ चालक के सिर के ठीक बगल में जा घुसा। चालक की किस्मत अच्छी रही की स्लीपर उसके सर से मैच 6 इंच की दूरी पर गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद वहां अफरा तफ़री का माहौल हो गया। राहगीरों की मद्दनसे कार चालक को बाहर निकाला गया। चालक थोड़ा घायल है लेकिन खुद को सही सलामत पाकर उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया। ये मेट्रो की खासा लापरवाही मानी जा रही है।
आईएसबीटी सर्विस रोड पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर स्लीपर महज 6 इंच और अंदर की ओर गिरता, तो वह सीधे चालक के सिर में लगता, जो जानलेवा साबित हो सकता था। इस घटना ने मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा नेट और अन्य सावधानियों की कमी को उजागर कर दिया है। कार चालक कुछ देर तक सदमे में रहा और उसे समझ नहीं आया कि अचानक आसमान से क्या गिरा है।
इस गंभीर मामले पर मेट्रो प्रशासन ने माना है कि पुल से लकड़ी का स्लीपर गिरा जिससे कार क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों और व्यस्त सड़कों पर बिना पर्याप्त सुरक्षा कवच के काम करना जान जोखिम भरा है।

Comments
Post a Comment