यूथ फेस्टिवल - 2026 : आगरा सिटी ब्रांच ने बसंत को लेकर किए रंगारंग कार्यक्रम




आगरा। ताजनगरी में आने वाले पवित्र बसंत के अवसर पर आगरा डिस्ट्रिक्ट सत्संग एसोसिएशन के तत्वावधान में सभी यूथ एसोसिएशनों के युवाओं ने “यूथ फेस्टिवल - 2026” के प्रथम सन्सकरण का आयोजन आगरा सिटी ब्रांच, दयाल बाग के प्रांगण में किया।

जिसमें अदन बाग, अलोरा और आगरा सिटी ब्रांच के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कव्वाली, लघु नाटिका, नृत्य नाटिका, भक्ति गान, प्रार्थना गान आदि के माध्यम से मानव जाती की सेवा के महत्व को उजागर किया।

इस यूथ फेस्टिवल के संयोजक व समन्वयक शरद सिन्हा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश भर कि सत्संग शाखाओं में वर्ष पर्यन्त किया जाता रहेगा। इसका उद्देश्य सभी युवाओं में मानव सेवा, नैतिकता, शिक्षा एवं सद्भाव का संचार करना है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को प्रचारित- प्रसारित करना है ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राधास्वामी सत्संग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री राकेश नारंग रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास सिन्हा, कर्नल (रिटा.) आर के सिंह, डॉ एस के सतसंगी, सुरेश कुमार, लखपति सिंह, कल्पनाथ जी रहे । गणमान्य अतिथियों में आनंद प्रकाश, मुकुल सिन्हा, विनीता श्रीवास्तव, अनिल सतसंगी, श्रुति सिन्हा, अरुण सक्सेना, महाराज सरन, तान्या चौधरी, सत्या प्रकाश, प्रेम सरन, हुज़ूर सरन, दिलीप कुमार की उपस्थिती रही ।

इस कार्यक्रम का संचालन श्रेय सिन्हा ने किया साथ ही इसका सीधा प्रसारण उत्तर प्रदेश की सौ से अधिक शाखाओं में किया गया ।

Comments