साल 2025 जाने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में हर व्यक्ति को जानने की उत्सुक्ता होती है कि आने वाला साल कैसा जाने वाला है। कितना शुभ होगा और जीवन में क्या कुछ कठिनाईयों का सामना उसे करना पड़ सकता है। और उन कठिनाईयों में क्या, कुछ उपाय करके वह उनको थोड़ा कम कर सकता है।
आने वाले साल 2026 में क्या कुछ कहती हैं आपकी राशियां उनका आंकलन -
वृश्चिक राशि एक रहस्यमयी राशि होती है। इस राशि के लोग काफी सारी बातें अपने मन में लेकर रहते हैं। बहुत रहस्यमयी ढंग के होते हैं। काफी दुविधाएं लेकर चलते हैं और इनके मन से बात निकालना बहुत मुश्किल होता है। 2026 में ये लोग पुराने रिलेशन। पुराने कार्य पुराने दोस्तों में वापस आएंगे। यह साल पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम साल है। कुछ नया सीखने का शौक इस साला पूरा करेंगे भले बीच में नौकरी को छोड़ना ही क्यों न पड़े परिवार में सभी से मेल जोल का माहौल बनेगा। वाहन खरीदने का योग है। आपके परिवार में या परिवार के लोगों को प्रॉपर्टी लेने का योग है। इस साल आपका मन काम में नहीं लगेगा। आप अपनी मौज मस्ती में ज्यादा रहना पसंद करेंगे। रिलैक्स ईयर घूमेंगे फिरेंगे अपने साथ समय व्यतीत करेंगे। वृषिक राशि के जातक के लोग अफवाह का शिकार हो सकते हैं। पेट संबंधित रोग गैस की प्रॉब्लम। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं।
मंगलवार वाले दिन लाल मसूर दान करें | खैर के पेड की जड़ अपने पर्स में रखे एवं जैन संप्रदाय के लोग वासु पूज्य स्वामी का ध्यान करें
मेष राशि
विदेश जाने का योग है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग शनि की साडेसाती चल रही है पैसों की चिंता बढ़ सकती है लोगों का आपके प्रति जलन की भावना बढ़ सकती है पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है इस साल जो भी आप सोचेंगे वह आप पूरा कर पाएंगे। संतान से मनमुटाव की संभावना घर प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं जिंदगी में कुछ बदलाव आएंगे उन्हें सहज स्वीकार करें शादीशुदा जीवन में धैर्य रखना जरुरी रहेगा ब्लड प्रेशर सर दर्द या थकान की समस्या हो सकती है
उपाय के तौर पर हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़े और गुड़ चना का दान करें।
वृषभ राशि
हर कार्य बहुत धीमी गति से होता हुआ प्रतीत होता काम में आपको प्रगति मिलेगी इस साल सेहत पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है संतान की पढ़ाई की तरफ से चिंता बढ़ेगी काम की तरफ से किसी की भी ना सुने मेहनत से कम करें आपका काम ही आपको जवाब देगा इस साल हो सकता है आपका घर बदले अपने कार्य में फोकस करें लोगों की बात एक कान से सुन एक कान से निकाल दे माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है उनके साथ थोड़ा समय व्यतीत करें बचत बढ़ेगी निवेश के लिए साल अच्छा है धन कमाएंगे भी और बचाएंगे भी वहां बहुत सोच समझ कर चलाएं रिश्ते मधुर रहेंगे अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग बनेंगे नौकरी बदलने का योग है जो लाभ देगा बिजनेस में पुराने क्लाइंट से फायदा होगा | गला थायराइड या वजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है
उपाय के तौर पर शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहने लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें एवं दुर्गा जी के मंदिर का दर्शन करें या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मिथुन राशि के लोग बोलने में माहिर होते हैं यात्राएं बहुत पसंद होती हैं हसमुख भी होते हैं और इंटेलिजेंट भी होते हैं। यह साल आपका है धन के मामले में बहुत ही उत्तम साल है यह साल आपके सपने साकार होंगे नौकरी में भी जो लोग आपको परेशान कर रहे थे उससे आपको निजात मिलेगी नौकरी में तरक्की मिलेगी शत्रु परास्त होंगे जब में अगर आप बदलाव लाएंगे तो आपके लिए बेहतर होगा पुराने दोस्त से दोस्ती और मजबूत होगी कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ होगी परंतु सफलता मिलेगी पिता के परिवार की तरफ से किसी के सेहत में परेशानी या मृत्यु तुल्य कष्ट होने की संभावना छोटे भाई बहनों के लिए यह साल इतना अच्छा नहीं रहेगा
कम्युनिकेशन मीडिया लेखन सेल्स से जुड़े लोगों के लिए शानदार साल रहेगा नया स्केल सीखना फायदेमंद रहेगा आय बढ़ेगी लव लाइफ में उतर चढ़ाव होंगे इसलिए बातचीत साफ रखें तो रिश्ते अच्छे रहेंगे
मानसिक थकान हो सकती है नींद में कमी आ सकती है
उपाय के तौर पर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए
कर्क राशि वाले लोग बाकी सभी राशियों से ज्यादा साहब दिल के होते हैं बहुत ही भावुक होते हैं। दिमाग से कम ऐसे लोग दिल से ज्यादा सोचते हैं इस साल कर्क राशि में ही गुरु ग्रह उच्च के हो कर आ रहे हैं तो अभी तक आज तक जितना भी संघर्ष किया गुरु ग्रह वह सब लेकर जाएगा। सभी कम समय पर होंगे नई-नई ऑपच्यरुनिटीज मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी किंतु अपने वजन को नियंत्रित करने पर ध्यान देना आवश्यक है। किंतु पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। इस साल लोगों की नजर आपको बहुत लगेगी अतः कुछ भी सकारात्मक बदलाव अगर आपके जीवन में आ रहा है तो उसको अपने तक ही सीमित रखें ज्यादा दूसरों के साथ चर्चा ना करें। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। इस साल अगर किसी से पैसा उधार लिया था या लोन लिया था तो उसको चुकाने का प्रयास करें। थोड़ा परिवार से कटा कटा महसूस करेंगे किंतु परिवार के साथ समय बिताए कंजूसी ना करे कर्क राशि वाले इस साल अगर दिल से किसी को दुआ देंगे अच्छी बातें बोलेंगे वह उसके लिए वरदान साबित होगा इस साल कर्क राशि वाले जातक आत्म मंथन में ज्यादा रहेंगे अतः काम बोलेंगे।
घर परिवार पर खर्च बढ़ेगा पैतृक संपत्ति से लाभ होगा ऑफिस के पॉलिटिक्स से दूर रहे पेट और सीने से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं
उपाय के तौर पर सोमवार को शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें।
मेष राशि के जातक अपने पर्स में लाल चंदन का टुकड़ा रखें एवं जैन परंपरा के लोग वसुपूज्य स्वामी का ध्यान करें एवं
वृष राशि के जातक शुक्रवार के दिन गुलर की जड़ अपनी तिजोरी में रखें और जैन परंपरा के लोग सुविधि नाथ भगवान की पूजा करें
मिथुन राशि के जातक अपने पर्स में अपामार्ग या लटजीरा का पत्ता रखें एवं जैन संप्रदाय के लोग शांतिनाथ भगवान की पूजा करें।
कर्क राशि के जातक अपने पर्स या तिजोरी में पलाश के फूल रखें एवं जैन परंपरा के लोग चंद्र प्रभु की पूजा करें
धनु राशि
यह राशि ज्ञान की राशि है। और ऐसी राशि के जातक भी ज्ञान की तरफ रुझान रखने वाले होते हैं। 2026 में परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। कलश बढ़ सकता है मनमुटाव बढ़ सकता है। लेकिन प्रॉपर्टी और वाहन लेने के योग बन सकते हैं किंतु लेने के बाद उसकी चिंता भी सताएगी। इस साल माता दुर्गा की आराधना ज्यादा से ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा क्योंकि शनि की ढहिया चल रही है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यानदेना आवश्यक है। लेकिन इस साल धनु राशि के व्यक्ति सही लोगों से मिलेंगे। सही लोगों का साथ ही मिलेगा। कोई पुरानी प्रॉपर्टी अगर है तो उसको बेचने का योग बनेगा और उसको बेचना ही फायदेमंद रहेगा। छोटे भाई बहन का विदेश यात्रा संभव होगा। आय बढ़ेगी खर्चे भी बढ़ेंगे। जांघ कमर या लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
गुरुवार को पीले वस्त्र पहने जैन संप्रदाय के लोग आदिनाथ भगवान की राधना करें एवं पीपल के पेड़ के पत्ते अपने पर्स में रखे।
मकर राशि
यह शनि की पहली राशि है और बहुत ही अनुशासित राशि है। ऐसे जातक के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। इनके विचारों को सोच को बदलना बहुत मुश्किल होता है। अब आपके अच्छे दिन आ चुके हैं। शनि की साढ़े साती खत्म हो चुकी है नया काम सीखने का मौका मिलेगा किंतु भाई बहनों के लिए समय ठीक नहीं है। 2018 से 2025 तक इन्होंने बहुत भारी समय देखा। 2026 बेहतर रहेगा किंतु मेहनत भरपूर कराएगा। पैसा बढ़ता हुआ नजर आएगा। अपने जीवनसाथी पर ध्यान दें उन्हें खुश रखे। उनके साथ समय बिताए। थोड़ी सरकारी समस्याएं आ सकती हैं इनकम टैक्स से बचके रहे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। विवाह के इच्छुक जातक का विवाह का योग है। मकर राशि के लोग मेहनती होते हैं। कभी हार नहीं मानते हैं इसीलिए यह अपना राजयोग खुद निर्मित करते हैं।यह साल इनके लिए अच्छा रहेगा।
घुटने और पैरों में तकलीफ की संभावनाएं
शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। शमी के पेड़ का जड़ या पत्ता अपने पर्स में रखे एवं जैन संप्रदाय के लोग मुनि सुव्रत स्वामी की आराधना करें
कुंभ राशि
यह शनि की मूल त्रिकोण राशि है और शनि इस राशि से बहुत प्यार करते हैं
ऐसे लोग नई चीजों को सीखने के बहुत शौकीन होते हैं। नई चीज़ बदलती चीजों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इस साल आप अपने में बदलाव लाए अपनी बात करने के तरीके में बदलाव लाएं। अपने रहन सहन में बदलाव लाएं। अपने माहौल में बदलाव लाएं बदलाव लाएंगे। तो 2026 आपको बहुत कुछ देकर जाएगा। मई से आपका समय बहुत अच्छा रहेगा। सनी की सारी ने इतने झटके दिए हैं कि अब ऐसी राशि के लोग बहुत विनम्रता से पेश आएंगे जो इनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 2026 के जाते जाते फाइनेंशियल। क्षेत्र में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी और वाहन लेने के योग बन गए हैं। विवाह के लिए बहुत अच्छा साल नहीं है लेकिन जिनके विवाह करने का योग बन चुका है वो सही ढंग से कुंडली दिखा कर उपाय करके ही विवाह करें। कुमराशि की संतान के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। उन्नति का साल रहेगा। जीवनसाथी के मन का ध्यान रखें। उनके साथ समय बिताए। जातक के माता के लिए भी यह समय अच्छा है नई सोच आपको आगे ले जाएगी। नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें। अपने कार्यक्षेत्र में ऑनलाइन काम करें। इसमें सफलता मिलेगी। दोस्तों से लाभ मिलेगा। नसों और पैरों में समस्याएं आ सकती हैं
शनिवार को जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें। शमी के वृक्ष का जड़ या पत्ता अपने पर्स में रखें एवं जैन संप्रदाय के लोग मुनि सुव्रत भगवान की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक अकेलेपन का शिकार होंगे। जीवन में कठिनाई बढ़ेगी। अपनी गलती से कुछ सीखेंगे गलतियों में सुधार करेंगे। जिंदगी से सबक सीखेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है या किसी दोस्त को देखने के लिए भी हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है और स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।। टेंशन बढ़ेंगी। पेट संबंधित रोग होने की संभावनाएं भोजन समय पर लें। ज्यादा न सोचे। विदेश यात्रा का योग है दूर की यात्राएं होंगी। दिमाग लगातार कार्य करता रहेगा जिससे मानसिक उलझने बढ़ेंगी। अपने संतान से बहुत ज्यादा लगाव बढ़ेगा। संतान अच्छा करेंगी। रिलेशनशिप में कोई खास बदलाव नहीं आएगा क्योंकि इस साल मीन राशि के जातक का फोकस सिर्फ काम पर रहेगा। फाइनेंशियली देखा जाए तो यह साल सामान्य रहेगा।
पैरों और नींद से जुड़ी समस्याएं रहेंगी। गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पीले चंदन की लकड़ी अपने पर्स में रखे एवं जैन संप्रदाय के लोग आदिनाथ भगवान का जाप एवं पूजा करें।।
नववर्ष हमें याद दिलाता है
यदि सोच सकारात्मक हो,
और कर्म सच्चे हों,
तो कठिन ग्रह-दशा भी सशक्त अवसर बन जाती है।
इस नए साल पर
आइए यह संकल्प लें भाग्य को दोष नहीं,कर्म को शक्ति बनाएँ।
ज्योतिष को डर नहीं,
मार्गदर्शन बनाएँ।
- डॉ शिल्पा जैन
ज्योतिषाचार्य

Comments
Post a Comment