आगरा। महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर भव्य भगवा आयोजन का रविवार को आयोजन आवास विकास हलवाई की बगीची स्थित मंदिर में किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष युवाओं का उत्साह वर्धन करते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील चौहान, उर्मिला देवी, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, यशवर्धन, कार्यक्रम सहसंयोजक धर्मेंद्र सिंह राजावत, कार्यक्रम संरक्षक कारण गर्ग, थारू चौहान द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदोरिया द्वारा अमर शहीद भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों को अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्तिक मुद्गल, रोहित यादव, राघव प्रधान, अखंड प्रताप सिंह, विनोद गर्गाचार्य, आशीष पाराशर, अनिल परमार, अनुज पाठक, वीरू सिंह बघेल, जतिन बजरंगी आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment