आगरा। इन दिनों आगरा में प्राचीन समय से चली आ रही राम बारात की शुरुआत हो चुकी है। भगवान गणेश जी की झांकी के बाद बुधवार को रामलीला में लाला चन्नोमल की बारहद्वारी, गली मनःकामेश्वर रावतपाड़ा से दशानन अपनी सेना और परिवार के साथ अपने राजा होने की दुहाई देने के लिए नगर भ्रमण पर निकला। यात्रा में रावण के सेनापति, कुंभकरण, मेघनाद के साथ ताड़का को देख छोटे बच्चे डरे सहमे नजर आए। बैंड बाजों के साथ यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मनःकामेश्वर पर संपन्न हुई।
हरबार की तरह इस बार रावण का रथ काफी आकर्षित रहा। उसमें क्रोध से धधकती आंख और दोनों हाथों में तलवार। कभी तोप से निकलते आग के गोले तो कभी ताड़का का अट्टहास भी था, जिसको देख सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित था।
यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल व अन्य लोग ने किया। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट और उसके पीछे ताड़का की सवारी थी। ताड़का के पीछे कारागार में बंद साधुओं की झांकी रावण के अत्याचार का वर्णन कर रही थी। इस झांकी पर लगी रावण की तोप पूरे रास्ते आग के गोले बरसाती रहीं। शोभायात्रा में रावण के सेनापतियों, के पीछे कुंभकरण, फिर इंद्रजीत और सबसे अंत में रावण का रथ था। लाल-लाल आंखें, चमचमाता मुकुट और बड़ी-बड़ी मूंछें वाले रावण और उसके परिजनों को देखने के लिए यात्रा मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ती
यात्रा जैसे ही रावतपाड़ा पर पहुंची, बिजली के झूलते तारों से मेघनाद का रथ अटक गया। यात्रा के संग चल रहे सहयोगियों ने बांस की सहायता से तारों को ऊपर किया, इसके बाद बमुश्किल रथ निकाला जा सका। ये हाल तब है रावण और उसके परिजनों के न तो रथ ज्यादा ऊंचे थे और न ही मुकुट । अगर इन झूलते तारों को समय रहते नहीं कसा गया तो राम बरात में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
दुहाई यात्रा के दौरान रावण दोनों हाथों तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हुए चल थे। इसके बाद जैसे ही रावण अपने रथ सवार हुआ उनके सिर से मुकुट उतर ग तुरंत ही श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों रावण के मुकुट को दोबारा सेट किया। इसके बाद ही रावण रथ में सवार होकर नगर भ्रमण को निकले
यात्रा रावतपाड़ा तिराहे से सुभाष बिजली के झूलते तारों ने रोकी मेघनाद के रथ की रफ्तार बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, पथवारी, घटिया, कसेरट बाजार होते हुए वापस रावतपाड़ा पर संपन्न हुई। मार्ग में नगरवासियों ने दशानन पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, टीएन अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरूप, अंजुल बंसल, आनंद मंगल आदि मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment