राष्ट्र सेविका समिति , पूर्वी महानगर द्वारा हरियाला तीज उत्सव का हुआ भव्य आयोजन


आगरा | शेहर में इन दिनों सावन और हरियाली तीज का खुमार हर ओर  देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में आज सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव दिनांक को आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की बहनों द्वारा हरे रंग के परिधान पहन कर नृत्य, सावन एवं मल्हार गीतों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल भी खेले गए और बहनों द्वारा झूलों का आनंद लिया गया। कार्यक्रम में श्रुति सिंघल विभाग कार्यवाहिका, अरुणा गुप्ता सह विभाग कार्यवाहिका, मीनाक्षी ऋषि विभाग संपर्क प्रमुख, रति जी प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख एवं संगीता शर्मा जी विभाग व्यवस्था प्रमुख,  पूर्वी महानगर कार्यवाहीका मीना गुप्ता, संगीता शर्मा व्यवस्था प्रमुख, संपर्क प्रमुख संगीता जैन,भावना वरदान शर्मा एवं बड़ी संख्या में समिति की बहने उपस्थित रहीं ।महानगर व्यवस्था प्रमुख संगीता जैन ने मल्हार गीतों की मधुर प्रस्तुति  दे कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम में पूर्वी महानगर कार्यवाहीका मीना गुप्ता ने बताया समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष समिति की बहनों के लिए पूर्वी महानगर में सभी प्रमुख हिंदू त्योहारों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । इस वर्ष भी हरियाली तीज पर हमने हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया है जिसमें सभी बहनों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया है।

भारतीय त्योहारों एवं पर्वों पर कार्यक्रम आयोजित करना हमें अपनी संस्कृति से जोड़ता है और महिलाओं को एकजुट करता है।

इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में गीता जिन्दल, वन्दना ,संगीता शर्मा  गुन्जन एवं गरिमा का प्रमुख स्थान रहा। 

शालिनी , वंदना , संगीता, शीतल गुन्जन, रंजना ,आरती ,सुनीता ,गरिमा ममता  नपूर साधना सिंह मीनू अवस्थी नेहा सीमा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

Comments