- प्रभा हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी का हुआ शुभारंभ।
- अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर वरुण बंसल और मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरव बंसल दे रहे सेवाएं।
- बाईपास सर्जरी, हार्ट वाल्व सर्जरी, दिल में छेद की सर्जरी, छाती में ट्यूमर और नसों में रुकावट के लिए वैस्कुलर सर्जरी उपलब्ध
आगरा। सिकंदरा बाईपास स्थित प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में शुरू हुई हृदय रोगियों के लिए आधुनिक उपचार की सुविधा। अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ वरुण बंसल और डॉक्टर नीरव बंसल द्वारा अस्पताल में ओपीडी की सुविधा का शुभारंभ किया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि प्रभा हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा का आज शुभारंभ किया गया है। अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर वरुण बंसल और मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरव बंसल द्वारा मरीजों को आधुनिक तकनीकी से मिलेगा इलाज। अस्पताल में सभी प्रकार के इलाज की सुविधा मौजूद है।
एमडी क्रिटिकल केयर डॉक्टर प्रियांक सिंह ने अस्पताल में मौजूद क्रिटिकल सेवाओं की जानकारी दी। कार्डियक सर्जन डॉक्टर वरुण बंसल ने बताया कि अब प्रभा हॉस्पिटल में हृदय से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां बाईपास सर्जरी, हार्ट वाल्व सर्जरी, दिल में छेद की सर्जरी, छाती में ट्यूमर की और नसों में रुकावट के लिए वैस्कुलर सर्जरी आधुनिक तकनीकी से की जाएगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक एकमो सुविधा इमरजेंसी में फेफड़े और दिल के लिए भी प्रारंभ की जा रही है इससे सीबीअर निमोनिया के इलाज में भी मदद मिलेगी। उनकी टीम में डॉक्टर बीजू पिल्लई, डॉक्टर जीवा विजयन, डॉ आदित्य बसोलिया और डॉक्टर विकास सिंह शामिल है।
Comments
Post a Comment