प्रसार भारती भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के अनुसार ही प्रसारण करती है और करती रहेगी : अपर महानिदेशक (बजट एवं प्रशासन) अनिल श्रीवास्तव
उनका कहना था कि प्रसार भारती भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के अनुसार ही प्रसारण करती है और करती रहेगी। देश की संस्कृति और परंपरा को सम्पूर्ण विश्व में जन जन तक पहुंचाने के उद्देशय से महाकुंभ 2025 और श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के उदघाटन पर प्रसार भारती द्वारा महत्वपूर्ण प्रसारण किए गए हैं। श्री श्रीवास्तव ब्रज क्षेत्र में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन द्वारा किए जा रहे प्रसारणों की जानकारी दी। सच्ची और सुनिश्चित जानकारी के लिए अभी भी भारत वासियों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर ही है भरोसा है|
भेंटवार्ता में उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि शीघ्र ही आगरा आकाशवाणी केंद्र से भी एफ एम ट्रांसमीटर शुरू होने जा रहा है। केंद्र के कार्यक्रम एफ एम ट्रांसमीटर के माध्यम से बहुत अच्छी साउंड क्वालिटी से श्रोताओं को सुनने को मिलेंगे| इस विशेष भेंटवार्ता में श्री श्रीवास्तव ने प्रसार भारती कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओ पर भी विस्तार से चर्चा की।
आकाशवाणी आगरा केंद्र पर आयोजित इस दो दिवसीय बैठक मेँ प्रसार भारती दिल्ली से रमन कुमार, निदेशक, संजीव दत्ता, उप निदेशक के अतिरिक्त आकाशवाणी आगरा के क्लस्टर प्रमुख मयंक कुमार, उप महानिदेशक एवं अनेन्द्र सिंह, कार्यक्रम प्रमुख सहित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्रों के वरिष्ठ अभियांत्रिकी अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, प्रशासनिक एवं लेखाधिकारी उपस्थित थे |


Comments
Post a Comment