पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती श्रृंखला में एक और विशेष कार्यक्रम सम्पन्न
आगरा। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति आगरा के तत्वावधान में उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक बैंकट हॉल के भव्य सभागार में संपन्न हुआ। नगर के सम्भ्रांतगणों सहित मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और गैर सरकारी सदस्य हिंदी सलाहकार समिति गृह मंत्रालय,भारत सरकार में चयनित वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ राजेंद्र मिलन भी सम्मानित हुए।
समिति के अध्यक्ष हरि सिंह बेदरिया गजक वालों के सानिध्य से आषाढ़ शुक्ल 2082 की इस झुलसती संध्या में नगर के जाने-माने कवियों में सुशील सरित,दुर्ग विजय सिंह दीप ,डॉ. शशि गुप्ता,निशि राज,अशोक अश्रु, डॉ.यशोयश,इन्दल सिंह 'इन्दु' ,चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ.असीम आनंद, हरीश भदौरिया,डॉ .आंश्वना,पदमावती, घनश्याम होलकर, राजेश्वरी आदि ने अहिल्याबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समसामयिक कविताएं सुना कर सैंकड़ों काव्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रजनी सिंह, गायत्री दीप, राजकुमार,मनीष अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, पुनीत बघेल इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
मौसम की लाजवाब खाद्य भोजन सामग्री दाल बाटी का भी महत्वपूर्ण आनंद उठाया गया।
इन्दल सिंह 'इन्दु' ने कुशल संचालन किया। समिति के अध्यक्ष हरी सिंह बघेल (बेदरिया ग़ज़क)राकेश धनगर , संजय सिंह बघेल, निहाल सिंह बघेल, राजेश कुमार परिहार, रतन सिंह परिहार, सर्व बघेल लाखन सिंह, आर.बी.प्रसाद, पंकज, इं. तेजवीर सिंह, राकेश ने सभी का हार्दिक स्वागत सत्कार किया।
Comments
Post a Comment