रामनवमी काव्य उत्सव : वाणी बोलो प्रेम की करो राम से काम यह जीवन है राम का करो राम नाम के नाम : अशोक अश्रु
AGRA | रामनवमी के अवसर पर आगरा के शाहगंज स्थित ग्रीन हाउस में रस रंग संस्था द्वारा रामनवमी काव्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान अशोक अश्रु ने कहा ,वाणी बोलो प्रेम की करो राम से काम यह जीवन है राम का करो राम नाम के नाम।, दुर्ग विजय सिंह दीप ने कहा, ये तार उस तार से जुड़ते नहीं अभी मंजिल की ओर रास्ते मुड़ते नहीं अभी ,डॉ असीम आनंद ने कहा ,हनुमत मेरे दिल में रहते राम मय मैं हो गया राम मय मैं हो गया, मेरा राम मय दिल हो गया, डॉ राजेंद्र मिलन ने कहा ,दर्शनीय है अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण पूर्ण विश्व में इस समय उस सम होगा नहीं कोई प्रतिमान, इंदर सिंह इंदु ने कहा ,स्वामी मेरे राम जी मैं हूं आपका दास अंत समय में कीजिए अयोध्या वास, हरीश भदोरिया ने कहा, राम आते नहीं बुलाने से और मिलते नहीं रिझाने से भक्ति की शक्ति से पुकारो तो द्वार आते हैं वह बहाने से, डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा का स्वर था ,जब-जब जग में पाप बढ़ेंगे तब तब अवतारेंगे राम
कोई रावण नहीं बचेगा ढूंढ ढूंढ मारेंगे राम ,हरीश अग्रवाल ढ़पोर शंख ने कहा ,करो कुछ भी नहीं ऐसा कि किसी के मन से उतर जाओ करो तो बस करो ऐसा किसी के दिल में उतर जाओ, चंद्रशेखर ने कहा ,जो वन गए वह बन गए ,सुशील सरित के सृवर थे ,राम को प्रणाम करो राम को प्रणाम तीन लोग चारों धाम गूंज रहा है एक नाम राम राम राम राम राम राम राम राम, कुमारी पूजा तोमर ने राम की प्रार्थना की ,राम है असीम राम स्वयं चारों धाम है तीनों लोक राम के हैं राम के ही नाम है।
स्वागत चंद्रशेखर शर्मा ने किया संचालन सुशील सरित ने किया और अध्यक्षता श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा ने की। श्री जगमोहन गुप्ता,प्राची, आर्निका का महेश्वरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही
Comments
Post a Comment