अब नई तकनीक सेगमेंटल स्पाइन के सहारे मरीज को नही करना होगा पूर्ण बेहोश, कार्यशाला के दौरान 10 जटिल सर्जरी को दिखाया गया लाइव
- 100 से अधिक डेलीगेट्स ने लिया भाग
- एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
- सेगमेंटल स्पाइन के द्वारा जटिल सर्जरी को लाइव करके दिखाया
आगरा। आईएसए आगरा द्वारा रविवार को सिकंदरा स्थित प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें से सेगमेंटल स्पाइन के द्वारा जटिल सर्जरी को लाइव करके दिखाया गया। कार्यशाला में प्रभा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर वीके सिंह, ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता, सचिव डॉक्टर मिहिर गुप्ता ने बताया कि कैसे हम इस तकनीक के द्वारा जटिल सर्जरी को भी सुगमता और आसानी से कर सकते हैं। इस तकनीकी में शरीर के केवल उस भाग को सुन्न किया जाता है जहां पर ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। इससे मरीज को पूरा बेहोश नहीं करना पड़ता, जिससे मरीज को जल्दी रिकवर कर सकते हैं।
इस कार्यशाला में 10 जटिल सर्जरी लाइव करके दिखाया गया। कार्यशाला में इसमें विभिन्न स्थानों से आये चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर आर एम सिंगल, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, डॉक्टर रजत अरोरा, डॉक्टर पुष्पेंद्र, डॉक्टर सुप्रिया सिंह, डॉक्टर दीपिका चौबे, डॉक्टर शैलेंद्र मौजूद रहे।
*विशेषज्ञों ने दिए उचित टिप्स*
इस दौरान डॉ नरेश पालीवाल और डॉक्टर तरुण बाघेला द्वारा डेमोंसट्रेशन कर दिखाया गया उन्होंने अपने अनुभवों को चिकित्सकों से भी साझा किया।
*इन्होंने की जटिल सर्जरी*
डॉ मनोज शर्मा, डॉक्टर जगतपाल सिंह और डॉक्टर मुकुल गुप्ता ने किए सफल ऑपरेशन।
Comments
Post a Comment