साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन को हाथरस में पं. नथाराम गौड़ इंटरनेशनल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड- 2025 से नवाजा गया


आगरा। हाथरस में आज आगरा के साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन को हाथरस में पं. नथाराम गौड़ इंटरनेशनल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड- 2025 से नवाजा गया। डॉ. मिलन के साथ ही हिन्दी सेवी व लोकनाट्य विशेषज्ञ डॉ. आनन्द गिरि मायालु (नेपालगन्ज, लुम्बनी-नेपाल), कानून विशेषज्ञ श्री जितेन्द्र सिंह (उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ के प्रमुख विधि-सलाहकार- नई दिल्ली), सुप्रसिद्ध सांगीत लेखक ओम प्रकाश कुशवाह (मथुरा), लोकगायक अशोक कुमार नागर, समाज सेवी अशोक कुमार गुप्ता (टाउनशिप मथुरा) का भी सम्मान किया गया‌।

यह कार्यक्रम लोकनाट्य विधा नौटँकी के प्रेरणाश्रोत व हाथरसी स्वांग/सांगीत के युगपुरुष संगीत शिरोमणि हिन्दी भूषण पंडित नथाराम गौड़ की 151वीं जयंती के अवसर पर पंडित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति केन्द्र, मथुरा और नथाराम गौड़ लोक-साहित्य शोध संस्थान, हाथरस (रजि.) तथा ब्रज संस्कृति केन्द्र, मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में श्याम-प्रेस परिसर हाथरस में किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रमुख विधि-सलाहकार जितेन्द्र सिंह ने की। 

कार्यक्रम के सभी सत्रों का संचालन संगीताचार्य डॉ.  खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री द्वारा किया गया तथा संस्थान के कोषाध्यक राहुल गौड़ ने सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान डॉ. बी. के. चन्द्रसखी (गाज़ियाबाद) भगत-सांगीत छन्द मंजरी और डॉ. रामेन्द्र कुमार ‘रवि’ की मेरी कविता मेरी पहचान का विमोचन भी हुआ।

इस अवसर पर माधव सिंघल,सौरभ सिंघल,सौरभ सिंह हींगवाले, बाबा देवी सिंह निडर,श्याम बाबू चिंतन,राघवेंद्र सिंह, कवि प्रदीप पण्डित,डॉ. अमरेन्द्र श्रीवास्तव,नेत्र पाल सिंह,डॉ. राज बहादुर सिंह, राजीव दुबे,अशोक कुमार आज़ाद (गाजियाबाद),नेम सिंह कुशवाह,सुनील वर्मा एडवोकेट,अनुज कुमार शर्मा,राजेन्द्र सिंह राणा,जगदीश प्रसाद शर्मा,प्रमोद कुमार वर्मा,  अशोक कुमार शर्मा (मथुरा) रामजी लाल शिक्षक, पंडित हरिमोहन पाठक, नीलम उपाध्याय, लावणी गायक गोकुल चंद शास्त्री, देवी सिंह निडर, डॉ दिलीप कुमार अमौरिया, जैस चौहान, हेमाराज चौहान, विष्णु दयाल वार्ष्णेय, संगीतज्ञ पंडित अशोक शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सत्तार अहमद, सुरेन्द्रपाल सिंह (कबाड़ी बाबा), पत्रकार डॉ गुरुदत्त भारती, ब्रहम्मदेव उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आशीष गौड़, उपनीत गौड़, राहुल गौड़, कार्तिक गौड़, स्वास्तिक गौड़, याशिका गौड़, लक्ष्मी गौड़, नीतू गौड़, ज्योति गौड़, प. कुलदीप मिश्रा, ऋषभ कुमार वार्ष्णेय, पण्डित जुगल किशोर शास्त्री, धर्मवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सभी सत्रों का संचालन संगीताचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री द्वारा किया गया तथा संस्थान के कोषाध्यक राहुल गौड़ ने सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Comments