Holiday in October, 24 : बैंक रहने वाली हैं लगभग 15 दिन बंद, 11,12,13 को पड़ेंगी तीन दिन की छुट्टी तो महीने के आखिरी में 5 दिवसीय होलीडे

 



डैस्क। जनपर्दण टाइम्स । अक्टूबर माह शुरू होने को है। अगर आप व्यापारी है तो आपके लिए यह जानना ज्यादा जरूरी है क्योंकि इस मांह में लगभग 15 दिन आपको बैंक की सेवाओं के लिए जूझना पड़ेगा। जी हां क्योंकि अक्टूबर माह में बैंक लगभग 15 दिन बंद रहने वाली हैं। 


वहीं अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जाती हुई गर्मी और आती हुई ठण्ड मतलब इस सुहाने मौसम जैसा मौसम कभी नहीं मिलने वाला है। और ऑफ सीजन होने की वजह से जेब पर भी कम असर पड़ेगा। और सबसे बड़ी बात बच्चों की छुट्टी भी रहने वाली है तो इससे अच्छा मौका और कहां

इस माह में छुट्टियां भर-भर कर मिलने वाली है। यह इसलिए क्योंकि अक्टूबर माह कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से विजय दशमी और दिवाली का त्योहार शामिल है। ऐसे में इस महीने बैंक कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग दिन पड़ रही हैं।

यूपी सरकार द्वारा जारी कैलेेंडर के मुताबिक, 2,3,11,12,13 और 31 अक्टूबर से पांच पब्लिक हॉलिडे मिलने वाले हैं। इनमें 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश एवं 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को विजयादशमी, 13 का रविवार और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अक्टूबर माह में वीकेंड को छोड़कर कुल 5 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


अक्टूबर माह में इन तारीखों को रहेगी छुट्टी

2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के चलते पब्लिक हॉलीडे रहेगा।

3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती है। ऐसे में राजस्थान सहित देशभर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर 2024 को रविवार है।

11 अक्टूबर 2024 को महाअष्टमी और महानवमी ( हिंदी पंचांग में दोनों एक ही हैं) के चलते राजस्थान के साथ-साथ देशभर में छुट्टी रहेगी।

12 अक्टूबर 2024 विजयदशमी के कारण सभी सरकारी दफ्तरों, बैंकों, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी।

13 अक्टूबर 2024 को रविवार है।

20 अक्टूबर 2024 रविवार है।

26 अक्टूबर 2024 चौथा शनिवार के कारण। बैंकों की छुट्टी रहेगी।

27 अक्टूबर 2024 को रविवार है।

31 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी और दिवाली पर छुट्टी रहेगी।


(नोट - जानकारी में दी गई तिथियां/ अवकाशों में फेर-बदल संभव है।)

Comments