राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने जानामहिलाओं एवं किशोरियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का हाल



आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनते ही बबीता चौहान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में महिलाओं एवं किशोरियों के उत्थान से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों के कल्याण हेतु जनपद में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रम की विगत 01 वर्ष की प्रगति तलब की, साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के अन्तर्गत विगत एक वर्ष में कराये गये कार्यों की  प्रगति का विवरण उपलब्ध के सम्बन्ध में योजनाओं के  प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने हेतु कार्ययोजना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आप अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन में प्रचारित व प्रसारित कराते हुए समाज के सभी वगों को जानकारी उपलब्ध करायी जाय। महिलाओं व किशोरियों के साथ साथ पुरूषों व युवाओं को भी महिला अपराधों के बारे में संवेदनशील व जागरूक किया जाए, जिससे महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने में सहायता मिले। 

बैठक में पुलिस विभाग की भी समीक्षा की गई। एसीपी महिला अपराध, सुकन्या शर्मा ने बताया कि जनपद में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग एक लाख महिलाओं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से, तथा स्कूलों,कॉलेजों में कैंप,सेमिनार आदि का आयोजन कर बालिकाओं,महिलाओं को गुड टच-बैड टच तथा महिला सुरक्षा के प्रति शसक्तीकरण के बारे में जागरूक किया गया है। इसके अलावा एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है जो महिलाओं से सम्बन्धित कारित अपराधों में घटना स्थल पर जाकर जांच करती है और उसके अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जाती है, पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सेल की स्थापना की गई है और प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए ऑपरेशन पहचान विकसित किया गया है। सुरक्षित यात्रा के लिए एक एप विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। एंटी रोमियों, स्कॉट, महिला बीट का संचालन किया भी किया जा रहा है जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में बताया गया कि 'भिक्षा से शिक्षा अभियान' चलाकर भीख मांगने वाले बच्चों की काउंसलिंग कराकर उन्हें सभ्य नागरिक बनाये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है, उक्त के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देश दिए गये कि आपकी कार्ययोजना व आपके विभाग द्वारा संचालित योजनायें सराहनीय हैं अच्छी हैं, परन्तु इन्हें प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। 

बैठक में नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया है कि शहर के डार्क स्पॉट्स को खत्म करने के लिए लाइट लगाई गई है, 10 पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं टॉयलेट को महिलाओं के लिए अनुकूल बनाया गया है साथ ही 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर क्रियाशील हैं।बैठक में महिला कल्याण द्वारा अवगत कराया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए संबल उप योजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है। एवं विभिन्न प्रकार के गृहों का संचालन किया जा रहा है।

इस दौरान में एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान, एडीपीआरओ श्री संदीप वर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त श्री विकास सैन, सुप्रिटेंडेंट समाज कल्याण श्री मनोज सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे। 


Comments