हिंदी पखवाडा: वे जो कहते हैं लिखा जाता नहीं हिंदी में बेहतर, उनकी आंखों पे ग़लत चश्मा गलत शीशे का नंबर: डॉ. राजेन्द्र मिलन


आगरा। हिंदी दिवस के मौके पर माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के तहत आगरा में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस के मुख्य अतिथि नीरज जैन रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र मिलन ने की ।


इस दौरान संस्था ने नीरज जैन को हिंदी सेवी सम्मान से विभूषित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थाध्यक्ष निशिराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 

       सुंदर हरियाली आली में फूल हर एक मुस्काता है।

       पर नीरज सब से ही परे रहकर सुंदर कहलाता है। 


इस अवसर पर समानांतर संस्थान के द्वारा नीरज जैन के साथ प्रकाश गुप्ता बेबाक को सम्मानित तथा पदमावती पदम का कोटा में भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान से विभूषित होने पर स्वागत भी किया गया।

इस दौरान हिंदी भाषा पर एक काव्य गोष्ठी भी हुई। जिसमें सर्वश्री ’परमानंद शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, राकेश निर्मल, डॉ.यशोयश, शरद गुप्ता, विनय बंसल, इंदल  सिंह इंदु, प्रकाश गुप्ता बेबाक,  समाइरा , डॉ विजयगुप्त, राजकुमारी चौहान, रमा वर्मा, पूजा प्रियल, पदमावती पदम, सुधा वर्मा, प्रार्थना मिश्रा, नीलम रानी गुप्ता, डॉ.राजीव शर्मा निस्पृह,दीपकश्रीवास्तव,आशुतोष शर्मा, नागेश शुक्ला, नितेश जैन, हरवीर परमार, दुर्गेश पाठक आदि ने  सस्वर काव्य पाठ किया। 


कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष निशिराज जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापित राजकुमार जैन ने किया।

Comments