सजधज कर आज निकलेंगें प्रभु श्रीराम माता जानकी को ब्याहने, पुलिस की रहेगी कड़ी सुरक्षा, मिथिलावासियों को बेसब्री से इंतजार
आगरा। उत्तर भारत की सुपसिद्ध राम बरात का की तैयारियों पूर्ण हो चुकीं हैं। आज शनिवार को प्रभु श्रीराम अपने भाईयों व अयोध्या वासियों संग माता सीता को ब्याहने के लिए निकलेगें। वहीं दूसरी ओर जनकपुरी बना शाहगंज सजकर प्रभु की प्रतीक्षा कर रहा है। बताते चलें कि इस बार का आयोजन काफी भव्य होने वाला है। आयोजन में काफी जगह होने के कारण इस बार भीड़ का दबाव भी काफी रहने वाली है।
- श्रीरामबरात में शामिल होंगी 121 झांकियां और 12 बैंड
आज दोपहर 2 बजे से निकलेगी रामबरात, जिसमें 110 फीट की तिरंगा यात्रा की झांकी होगी सबसे अधिक आकृर्षित। लंबे समय बाद राम लीला समय में बदलाव किया गया है। कमेटी की तरफ से 121 झांकियां निकालने का दावा किया गया है। 12 बैंड भी शामिल होंगे। श्रीरामबरात का शुभारंभ लाला चन्नीमल की बारहदरी रावतपाड़ा से होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि लंबे समय बाद रामबरात दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहले दिन में रामबरात निकाली जाती थी लेकिन वक्त के साथ समय में बदलाव हो गया।
ये 121 झांकियां मेरठ, उज्जैन, कानपुर, अरुणाचल प्रदेश, बनारस, इंदौर और दिल्ली से तैयार होकर आई झांकियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य आकर्षण बाबा नीम करोरी, बैल पर भगवान शंकर, खाटू श्याम, भारत को राइफल शूटिंग में मिले स्वर्ण पदक, 110 फीट की तिरंगा यात्रा, प्रेम मंदिर और शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की झांकी होगी। इसके साथ 15 रोड शो और दो अखाड़े भी होंगे।
- ऐरावत हाथी के रूप में होगा रथ
प्रभु श्रीराम ऐरावत हाथी के रूप वाले रथ पर आकृति वाले रथ होंगे, तो लक्ष्मण कार सवार होंगे। भरत और शत्रुघ्न के कमल शेषनाग की आकृति वाला रहेगा। सभी भाइयों के रथों के आगे प्रमुख बैंड होंगे। 50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा शोभा राम बरात की शोभा 50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा। इस रथ का जीर्णाेद्धार कराया गया है। रजत रथ पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी विराजमान रहेंगी।
- जमीन से आकाश से सभी जगहों से रहेगी पुलिस की पैनी नजर
आयोजन की भव्यता को देखते हुए आगरा पुलिस ने भी अपनी सभी तैयारीयां पूरी कर ली है। प्रभु श्रीरामबरात शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में निकलेगें। मार्ग पर घरों और प्रतिष्ठानों की छतों पर पुलिस तैनात रहेगी। पूरे इलाके की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। बम निरोधक दस्तों को भी लगाया गया है। मार्ग को 4 जोन में बांटा है। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। पीएसी और आरएएफ भी रहेगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स रहेगा। दो मोबाइल टीम और दो स्टेटिक टीम बनाई हैं। 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस संबंध में ब्रीफिंग की। इसके बाद रिहर्सल भी किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी व डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया की रामबरात मार्ग को 4 जोन, 10 सेक्टर और 24 सब सेक्टर में बांटा गया है। बेलनगंज, दरेसी, धूलियागंज, फुव्वारा, सेब का बाजार, घटिया आजम खां, हाथी घाट की तरफ अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहेगी। तकरीबन 120 झांकियां निकाली जाएंगी। 10-10 झांकियों के हिसाब से 1-1 सेक्टर बांटकर सुरक्षा लगाई गई है। इनके चारों तरफ फोर्स रहेगी। एक सेक्टर में 1 एसीपी, 4 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, 25 सिपाही और 1 प्लाटून पीएसी रहेगी।
- कड़ा होगा स्वरूपों का घेरा भगवान के स्वरूपों का सुरक्षा घेरा और भी कड़ा रहेगा। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। वह लोगों को स्वरूपों के पास अनावश्यक रूप से जाने से रोकेंगी। रामबरात मार्ग का पहला जोन मनःकामेश्वर मंदिर से बेलनगंज तक, दूसरा बेलनगंज से घटिया आजम खां तक, तीसरा घटिया से मनःकामेश्वर मंदिर तक रहेगा। चौथा जोन स्वरूप के जनकपुरी कोठी मीना बाजार तक गाड़ी से जाने वाले मार्ग को बनाया गया है। 19 स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई हैं। 100 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में रहेंगे।
- यह है मार्ग आगरा लाला चन्नोमल की बारहदरी मनःकामेश्वर से प्रारंभ होकर रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार), सुभाष बाजार, दरेसी नंबर 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार होकर रावतपाड़ा पर समाप्त होगी। यहां से जनकपुरी कोठी मीना बाजार मैदान शाहगंज के लिए प्रस्थान करेगी।
- जनक महल के सामने पुलिस ने रोका वाहनों का आवागमन
आगरा। कोठी मीना बाजार में जनक महल की सजावट का काम शुक्रवार को लगभग पूरा हो गया है। कोठी मीना बाजार की मुख्य सड़क पर बैरियर लगा दिए गए। वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है, ताकि बाकी काम हो सकें। हालांकि इससे लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
- प्रवेशिका मंच पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम रू जनकपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और महामंत्री मुनेंद्र जादौन ने बताया कि प्रवेश मार्ग पर बने मिथिला प्रवेशिका मंच पर 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक रात आठ से 11 बजे तक युवा कलाकार प्रस्तुति देंगे।
- प्रभु श्रीराम के हाथों में रची मेहंदी
आगरा। अयोध्या नगरी में प्रभु राम के साथ उनके तीनों भाइयों की बरात को लेकर उत्साह और उल्लास छाया हुआ है। हर तरफ मंगल गीत गूंज रहे हैं। श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के हाथों में मेहंदी लगाने की रस्म शुक्रवार को हुई। इस मौके पर सुरेश उपाध्याय, प्रवीन, गौरव उपाध्याय, विमल शर्मा, प्रियंका, पूजा, आरती, प्रीति, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, ज्योति, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, अनुज अरोरा आदि मौजूद रहे।
- जनक नंदनी के हाथों में लगी राम नाम की मेहंदी
आगरा। उधर मिथिला नगरी में भी सिया राम के विवाह की तैयारी चल रहीं हैं। जनक नंदनी के हाथों में राम नाम की मेहंदी लग चुकी है। मिथिला नगरी में हर कोई अपने प्रभु राम के दर्शन को आतुर नजर आ रहा है। मेहंदी और हल्दी उत्सव का आयोजन शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में किया गया। वैदेही का स्वागत पुष्प वर्षा कर सखियों ने किया।
Comments
Post a Comment