- भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आगरा के सिख समाज,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने फूका राहुल गांधी का पुतला
आगरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी अमेरिका यात्रा में सिख धर्म के बारे में दिये गऐ बयान कि भारत में सिख धर्म मानने वालो को पगड़ी एवं कड़ा पहनने नही दिया जा रहा, गुरुद्वारों में प्रवेश नही दिया जा रहा है, सिख समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के लिए भी राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर वो आरक्षण समाप्त कर देंगे। इन दोनों बयानों से नाराज सिख समाज एवं प्रजापति समाज ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ पंचकुइया चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व वीर बाल दिवस पर कीर्तन दरबार आयोजित होना शुरू हुआ, करतारपुर कॉरिडोर खोला गया, गुरु तेग बहादुर साहब के बलिदान दिवस पर अवकाश घोषित हुआ जिसके लिए देश में बड़ी संख्या में सिख समाज धन्यवाद भाजपा सरकार के साथ खड़ा है। देश के गरीब ,पिछड़े समाज को बिना भेदभाव हर सरकारी योजना से लाभ मिल रहा है। विपक्ष को गरीब लोगो के अभाव दूर होना रास नहीं आ रहा इसलिए समय समय पर भ्रम पैदा कर वो समाज में फूट डालने की कोशिश कर रहे है,जिससे जनता उन्हें हर बार नकार रही है।
सिख समाज ने राहुल गांधी से पूछा गया कि अगर बयान देना है तो 84 कतले आम पर दे जब श्री अकाल तख्त साहिब एवं श्री हरमिंदर साहिब पर हमला हुआ और कई हजार सिखो का कतले आम किया गया,सिखो के गले में टायर डालकर आग लगा दी गई ,बलात्कार हत्या जैसी वारदातो को अंजाम दिया गया।आज तक भी कांग्रेस 84 के देंगे के आरोपियों को सजा नही दिला सकी ,आज भी वो न्यायालय में इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे है।दोषी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा है और राहुल गांधी को इस बेशर्मी के बयान पर सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन,महानगर उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन,क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री बंटी ग्रोवर,मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल,हाजी अल्ताफ हुसैन,बॉबी बेदी,सतपाल बत्रा,नवीन प्रजापति,राजेश प्रजापतिपरमजीत बग्गा,जसवीर सिंह अरोरा,सनी अरोरा,कुलविंदर सिंह,गगन लूथरा,लक्की गंभीर,सनी सचदेवा,कमलजीत कौर,जसबीर अरोरा,सन्नी मेहर,हरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment