हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने किया साहित्यकारों का सम्मान

 


आगरा, 16 सितम्बर, 2024। हिंदी दिवस के अवसर पर, रोटरी क्लब आगरा द्वारा प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकारों को रोटरी साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेलगाओं स्पोर्ट्स क्लब, आगरा मे संपन्न हुआ।  कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और श्रीमती रुचि तिवारी द्वारा मधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

ये हुए सम्मानित: 

डॉ. शशि गोयल

डॉ. अशोक विज

श्री नीरज जैन

श्री राज किशोर 'राजे'

श्री सुशील सरित

श्री शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ

श्रीमती भावना वरदान शर्मा 

डॉ. सुषमा सिंह

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि यद्यपि इन साहित्यिक हस्तियों को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं, रोटरी क्लब आगरा भी उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित हुआ है। इनके हिंदी साहित्य मे योगदान ने शहर का मान बढ़ाया है।



इस अवसर पर साहित्यकारों ने हिंदी के विकास, उत्कर्ष और भविष्य पर चर्चा की। हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि एक संस्कृति है। बहुत आवश्यक है कि युवा पीढ़ी हिंदी भाषा को बोलने में गर्व का अनुभव करें और अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। 

कार्यक्रम का समन्वय रोटेरियन मीरा गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी साहित्यकारों को रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि हिंदी ने राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनने में बहुत लंबा संघर्ष किया है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन केडी गुप्ता द्वारा किया गया।

इस दौरान रोटेरियन उमेश गुप्ता, रोटेरियन सुनील कपूर, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनोद गुप्ता, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन शैलेंद्र नाथ शर्मा, रोटेरियन अनीता पुंढीर, रोटेरियन रेखा कपूर, रोटेरियन संगीता अग्रवाल, रोटेरियन शारदा गुप्ता, रोटेरियन मनोज आर. कुमार और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल शामिल थे।

Comments