रेनिंग यमुना महाआरती : नहीं थमा तूफानों में भी यमुना महाआरती का सिलसिला




आगरा :- रिवर  कनेक्ट कैंपेन द्वारा यमुना महाआरती ओर यमुना पूजन का महाआयोजन किया। महाआरती के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, चारो ओर बादल घिर आये, बिजली गरजने लगी, मानो यमुना भक्तो के साथ प्रकृति भी शामिल हो।

ऐसा सुन्दर नजारा वर्षो में देखने को मिलता है, यमुना रेनिंग महाआरती में यमुना भक्तों का प्रेम और जोश देखने लायक था भारी बारिश में भीगते हुए यमुना भक्तो ने महाआरती की इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या थी जिनका उत्साह देखने लायक था यमुना मैय्या के प्रति उनका समर्पण भाव भारी बारिश में नजर आ रहा था।

आगरा की अनेकों सेवा संस्था एवं समाजसेवियों ने मां यमुना की इस अलौकिक श्रृंगार की यमुना महाआरती की।

यमुना आरती महंत नंदन श्रोत्रिय, यमुना भक्त एस पी सिंह बघेल, राजा जनक, जुगल श्रोत्रिय, अभिनभ, अविनाश राणा, शाहतोष गौतम, चतुर्भुज तिवारी, देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ हरेंद्र गुप्ता, राहुल राज नंदवंशी, यश, दिनेश शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, दिलीप, विशाल झा आदि सभी यमुना भक्त शामिल हुए।

Comments