अपर जिलाधिकारी अनूप कुमार अपर नगरायुक्त सुरेंद्र यादव ने किया जनक महल स्थल का निरीक्षण

 

आगरा।  ताजनगरी में आयोजित होने वाली जनकपुरी महोत्सव के आयोजन की व्यवस्था जानने के लिए शाहगंज स्थित कोठी मीनाबाजार पर अपर जिला अधिकारी अनूप कुमार एवं अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव ने समिति के साथ जनक महल स्थल का निरीक्षण किया ।

उन्होंने समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, राजा जनक (प्रमोद वर्मा) हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, मुनेंद्र जादौन,  गौरव राजावत, अनुराग उपाध्याय आदि से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों ने समिति के सभी पदाधिकारी को भरोसा जताया कि जनकपुरी महोत्सव से पहले सारी व्यवस्थाएं संपूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारी व संबंधित विभागों  के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठकर सभी विकास कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Comments