आगरा पुलिस लगातार चला रही सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान ’चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो’


आगरा। देश में लगातार हो रही महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटनाओं को लेकर आगरा कमिश्नरेट पुलिस शहर में लगातार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जनसम्पर्क अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस कॉलेजों, स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर सेमिनार से जन संपर्क आदि माध्यम से शहर की युवतियों, बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं आदि को लेकर अवेयर कर रही है।


पुलिस आयुक्त, आगरा के निर्देशन में एसीपी ताजगंज द्वारा ताज के साएं में आज ताज के साये में बालिकाओं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जनसम्पर्क चलाया अभियान।

इस दौरान एसीपी अरीब अहमद और पर्यटन प्रभारी प्रीति चौधरी ने महिलाओ को उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में एसीपी अरीब अहमद ने महिलाओं से कहा कि आप सभी चुप्पी तोड़े खुलकर बोलें पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए खड़ी है। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन नं. 1090, 1098,112,1930 जैसे नंबर की महत्ता को बताया। 

ताज सुरक्षा एसीपी अरीब अहमद, पर्यटन प्रभारी प्रीति चौधरी, चौकी इंचार्ज डिबिजन आशीष त्यागी, ताजमहल चौकी इंचार्ज राम नरेश शामिल रहे।

Comments