सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज एवं साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी उत्सव संपन्न



आगरा। जन्माष्टमी की पूर्व बेला में विश्वविद्यालय सामुदायिक रेडियो के सभागार में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण डंग, अध्यक्षता की डॉ राजेंद्र मिलन ने, विशिष्ट अतिथि नीरज जैन, स्वागताध्यक्ष रहीं प्रो अर्चना सिंह। कुलपति प्रो आशु रानी ने सभी को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनायें दीं।

 इस अवसर पर कविता, गीत- संगीत एवं नृत्य की धारा प्रवाहित हुई । 

डॉ असीम आनंद के संयोजन में निर्मित वृत्त चित्र बहुआयामी रचनाकार डॉ बी राजोरिया का इस अवसर पर विमोचन किया गया, वहीं विनय बंसल की गजल कृति "कुछ नहीं है" का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गीतों पर संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुई। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में श्वेता सागर ने अंशु शर्मा, वंदना और सुशील सरित रहे।  

          कार्यक्रम में डॉ.यशोयश, रमेश आनंद, हरीश भदोरिया, रमा वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, शीलेंद्र वशिष्ठ, शरद गुप्ता, नीलम गुप्ता, रोहित बढेरा आदि ने श्री कृष्ण को समर्पित कविताओं का पाठ किया। 

           कार्यक्रम का संचालन रेडियो की कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना ने किया और संयोजन सहयोग तरुण श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापित किया सुधीर शर्मा ने किया।

Comments