27 वर्षीय विवाहिता ने फाँसी लगा की अपनी जीवन लीला समाप्त



विजय सारस्वत।

आगरा:- थाना ट्रांसयमुना के शाहदरा क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता ने गुरुवार की सुबह फाँसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मृतका की शादी 2017 में आगरा में हुई थी। मृतका का पति ऑटो चालक है। सुबह 11 बजे पुलिस को महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना पर थाना ट्रांसयमुना पुलिस शाहदरा पहुँची जहाँ 27 वर्षीय महिला का शव दुप्पटे का फंदा लगाकर दरवाजे की चौखट पर लटका हुआ था। शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना ट्रांसयमुना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया की महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची थी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। महिला के परिजनों द्वारा कोई तहरीर अभी प्राप्त नही हुई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही करी जाएगी।

Comments