गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती करेगी नटराज पूजन संग कला गुरु सम्मान

 


- एक दर्जन संगीत कला एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्रों के छह दर्जन से अधिक उदीयमान कलाकार करेंगे नृत्यांजलि प्रस्तुत

 - 20 जुलाई की शाम संस्कृति भवन में जुटेंगे आगरा के कलाकार और साहित्यकार, आयोजकों ने समारोह का आमंत्रण पत्र किया जारी


आगरा। कला-साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जिला आगरा द्वारा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 20 जुलाई, शनिवार को बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में शाम 5:30 बजे से नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

      समारोह में विशेष रूप से आगरा के दस प्रतिष्ठित संगीत कला एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्रों के छह दर्जन से अधिक उदीयमान कलाकार नृत्यांजलि की अनूठी प्रस्तुति करेंगे।

         शुक्रवार शाम संस्कृति भवन में समारोह का आमंत्रण पत्र जारी करते हुए *संयोजक राज बहादुर सिंह 'राज'* द्वारा उक्त जानकारी प्रदान की गई। 


इन्हें मिलेगी 'नृत्य कला रत्न' की मानद उपाधि*

       राज बहादुर सिंह 'राज' ने बताया कि समारोह में शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्थाओं की निर्देशक प्रोफेसर नीलू शर्मा, रीतू गिरि, ज्योति खंडेलवाल, दीपाली सिंह, रुचि शर्मा, पूनम शर्मा, राशि जौहरी, अभिषेक निगम, निधि गुप्ता, तरु छाया सक्सेना, रोशनी गिडवानी, आरती और रुचि शर्मा को नृत्य कला रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

नृत्यांजलि की *समन्वयक प्रोफेसर नीलू शर्मा* ने बताया कि समारोह में भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा देखने को मिलेगी। शहर के 10 प्रमुख केंद्रों की 60 से अधिक नृत्यांगनाएं कथक शैली में तराना, ठुमरी त्रिवट, अंत्याक्षरी, यमुना तट कालिया मर्दन, गणेश वंदना, भरतनाट्यम तथा उड़िया शैली में प्रभु जगन्नाथ की स्तुति करेंगी। 

 जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव ने बताया कि समारोह की तैयारी के साथ-साथ प्रचार-प्रसार भी चरम पर है। समारोह में नगर के संगीत क्षेत्र के समस्त गुरुजनों, कलाकारों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं रंगकर्मियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सहित कई गणमान्य लोग होंगे शामिल

        जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता एसके मिश्रा करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर लवकुश मिश्रा रहेंगे। भूप सिंह इंदौलिया स्वागताध्यक्ष रहेंगे। संस्कार भारती के वरिष्ठ प्रचारक केंद्रीय सदस्य बांकेलाल गौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार का भी विशेष सान्निध्य रहेगा।

समारोह के लिए बनाई समिति

उन्होंने बताया कि समारोह की सफलता के लिए बनाई गई स्वागत समिति में हरिमोहन सिंह कोठिया, विजय गोयल, मलखान सिंह तोमर, विजयवीर सिंह सिकरवार, डॉ. करतार चंद्र शास्त्री, राजेंद्र गोयल, हरेंद्र सिंह सिकरवार और राजपाल सोलंकी को शामिल किया गया है। वहीं नितिन गुप्ता, गुंजन जादौन, नूतन अग्रवाल, देवशरण आर्य और शिवानी शर्मा विविध व्यवस्थाओं को संभालेंगी।

आमंत्रण पत्र के विमोचन समारोह में हरिमोहन सिंह कोठिया, एसके मिश्रा, भूप सिंह इंदौलिया, राजपाल सिंह सोलंकी, इंजी. महेश चंद शाक्य, करतार सिंह शास्त्री, डॉ. शुभलेश, नंद किशोर,  देवेंद्र थापक, रक्षपाल सिंह परमार, नितिन गुप्ता, उमा सोलंकी, वीरेंद्र बघेल, हरेंद्र सिंह और देव शरण आर्य भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments