Loksabha Election 2024 Update - शाम 4 बजे सामने होगा जनता का फैसला, कौन करता है उनके दिलों पर राज





आगरा, 04 जून। जनता के वोटों से आज लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक आ आने वाला है। बताते चलें कि आज तय हो जाऐगा की अगले पास सालों में कौन करेगा अपनी लोकसभा का स्मार्ट किसकी मेहनत लाई रंग। कौन है जनता के दिलों का सरताज। आगरा में चल रही मतगणना में आगरा सुरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला, यहां शुरुआती दौर में पीछे चल रहे भाजपा के राजकुमार चाहर ने  अब बढ़त बना ली है। इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार दूसरे स्थान पर हो गए हैं।

फतेहपुर सीकरी सीट

भाजपा के राजकुमार चाहर ग्यारवे चक्र की समाप्ति तक 10454 मतों से आगे हो गए हैं।

राजकुमार चाहर भाजपा - 198964

रामनाथ सिकरवार कांग्रेस - 188510

रामनिवास शर्मा बसपा - 63408

रामेश्वर चौधरी निर्दलीय - 22901


आगरा सुरक्षित सीट 

भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल 87535 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम हैं।


आगरा सुरक्षित सीट के लिए गल्ला मंडी ​फिरोजाबाद आगरा रोड और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मंडी समिति खेरागढ़ में मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। आगरा सीट की पांच विधानसभा में से चार विधानसभा एत्मादपुर, दक्षिण, उत्तर और कैंट की मतगणना आगरा में हो रही है। जलेसर विधानसभा की मतगणना एटा में चल रही है। फतेहपुर सीकरी की मतगणना 28 चक्रों में होगी और आगरा सीट की मतगणना 34 चक्र में होगी। शाम चार बजे तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।


Comments