उभरती प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन भारतीय संस्कृति का एक स्वर्णिम अध्याय : डॉ मिलन


  मथुरा। मिशन परिवर्तन धनगर समाज मथुरा के तत्वावधान में रविवार को होटल विनायक पैलेस मथुरा में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. राजेन्द्र मिलन ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा, कि मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति का एक स्वर्णिम अध्याय है इस अध्याय को पूरा करने में जो योगदान सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक बुद्धिजीवियों और प्रमुख उद्योगपतियों का रहा है वह बहुत ही प्रशंसनीय है।

         इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि डॉ.यशोयश, भूप सिंह धनगर, कवि इंदल इंदु, इंजी.नवल सिंह, मुकेश धनगर, इंजी.डी.सी.वर्मा, उद्योगपति भीम सैन धनगर, इंजी. खजान सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

          कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.रमेश चंद धनगर ने किया। सभी अतिथियों का आभार अभिवादन राधेलाल धनगर ने किया।


Comments