जाम से जूझने को हो जाइए तैयार, कल से बंद हो जायेंगे शहर के ये फलाईओवर


- आइएसबीटी और भगवान टाकीज फ्लाईओवर की एक-एक लेन कल से  17, 18 जून तक बंद 

- जाम से निबटने के लिए NHAI लगाएगी मार्शल्स 

- प्रमुख चौराहों से हटाये जायेंगे अतिक्रमण 

- सर्विस रोड होगी चौड़ी 


आगरा। शहर में लगातार बढ़ती गाड़ियों की संख्या को देखते हुए अब शहर में बने नेशनल हाईवे-19 स्थित आइएसबीटी और भगवान टाकीज फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य बुधवार से शुरु होने जा रहा है जिसके लिए फ्लाईओवर की एक लेन बंद होने जा रही है। यह लेन 17 जून तक बंद रहेंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड की टीम ने सोमवार को दोनों लेन का निरीक्षण किया। 

बताते चलें की दोनों ही फ्लाईओवर शहर के बीच में हैं तो यहां से प्रतिदिन लाखों गाड़ियों का आवागमन रहता है, मरम्मत कार्य से कहीं जाम की स्थिति ने बने इसको लेकर सर्विस रोड की 200 मीटर की रेलिंग हटाई जाएगी। इससे सिकंदरा से वाटरवर्क्स की तरफ का यातायात आसानी से सर्विस रोड पर डायवर्ट हो सकेगा। आइएसबीटी फ्लाईओवर की सर्विस रोड की रेलिंग को हटाने का कार्य बुधवार सुबह 10 बजे से चालू होगा। दो घंटे में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन को बंद कर दिया जाएगा। इस लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत की जाएगी। टीम सबसे पहले स्टील की पत्ती को हटाएगी फिर नई पत्ती को लगाया जाएगा। पत्ती लगाने के बाद गुरुवार को कंक्रीट और सीमेंट से भरा जाएगा। इसे सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा। यह कार्य 17 जून तक पूरा होगा। 

उसके बाद भगवान टाकीज फ्लाईओवर की वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन को रात 11 बजे बंद किया जाएगा। हर दिन सुबह पांच बजे इसे खोल दिया जाएगा। यह कार्य 17 जून तक चलेगा। 18 जून से सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक रेलिंग का कार्य होगा। सोमवार को एनएचएआई टीम ने दोनों फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। जरूरत के हिसाब से लाइट भी लगाई जाएंगी। एनएचएआई अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों ओर साइनेज लगाए जाएंगे। सर्विस रोड पर जाम न लगे, इसके लिए मार्शल भी लगाए जाएंगे वहीं भगवान टॉकिज से अतिक्रमण भी हटाये जाऐगें। 

Comments