शहर के विकास में निरंतर आगे बढ़ रहा नगर निगम, वेस्ट मटेरियल उत्पादों से शहर-चौराहे दिख रहे सुंदर

 



- वेस्ट मटेरियल से बने उत्पाद लोगों को कर रहा अपनी ओर आकृर्षित 

- जुलाई में 1,48,000 पौधे लगाने का लक्ष्य


आगरा। किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जहां एक और शहरवासियों का रोल होता है तो वहीं निगम की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है। समय समय पर शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम द्वारा भी विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर शहरवासियों को भी लाभानंवित किया जाता है। 

अगर बात करें आगरा नगर निगम की तो इन दिनों नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल एवं अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यों से आगरा यूपी में लगातार अव्वल रहा है। 


शहर को स्मार्ट और यूपी का आर्दश शहर बनाने के लिए निगम द्वारा कई नए प्रकार के कार्य कराये जा रहे है। तो वहीं शहर को स्मार्ट बनाने के लिए आर्दश रोड़, आर्दश फुटपाथ तो वहीं वेस्ट मटेरियल से शहर के चौराहों, पार्कों आदि को सजाया जा रहा है। 



इन दिनों निगम द्वारा शहर में फतेहाबाद रोड़ पर वैस्ट मटेरियल पार्क बच्चों की पहली पसंद बना हुआ है तो आई लव सैल्फी पॉइंट पर चौराहे पर बना स्टैच्यू लोगों को आर्कर्षित करता है। वहीं अब शहर में भी लगातार चौराहों पर बाजारों में वैस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार की चीजें लोगों को अपनी ओर आकृर्षित कर रही है। 

सैंट जौन्स चौराहे पर लगी योग मुद्रा की तस्वीरें



हरीपर्वत चौराहे पर बनो मोर एवं पैंन्सिल स्टैच्यू



सूरसदन चौराहे पर बनी पृथ्वी तो वहीं निगम के बाहर उन नायकों के कार्य को  बेस्ट मटेरियल के माध्यम से दर्शाना अपने आप में सरहानीय कार्य है। 

इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने जनदर्पण टाइम्स से बातचीत में हाल ही में अपने कमरे में वेस्ट मैटेरियल से बनी कुर्सी टेबिल के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें एक बार तो देखने में हम भी गच्छा खा गए की वक्या वाकई वेस्ट मैटेरियल से ऐसी कुर्सी टेबिल भी बन सकती है। 

अपर नगर आयुक्त ने बताया की इस प्रकार की कई अन्य चीजें अभी और बनाई जा रही है। और इनसे शहर को दो फायदे है एक कि वेस्ट मैटैरियल का री-उपयोग करके उससे कोई न कोई आर्कर्षित चीज बनाई जाती है। जो लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण है। 

बातचीज में जब उनसे शहर में लगातार कम हो रही हरियाली को लेकर चर्चा हुई तो उन्होंने बताया इसको लेकर भी निगम का प्लान तैयार है निगम ने इस बार 1,48,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है लेकिन खास बात यह है कि इस बार इनकी देखरेख की शपथ भी ली है। वहीं अपर नगरायुक्त ने यह भी कहा कि अगर कोई कॉलोनी वासी हमसे अपनी कॉलोनी में पेड़ पौधे लगवाना चाहते हैं तो वही निगम  में आवेदन भी कर सकते हैं। 

Comments