ज़ल्द देश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को होगा मुफ्त इलाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बड़ा एलान


- आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा एलान

- 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी आय्ष्मान भारत योजना में होंगे शामिल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। राष्ट्रपति ने नीट पेपर लीक का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। राष्ट्रपति ने देश के बुजुर्गों को खुशखबरी भी दी। आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रपति ने एलान किया है। अब सरकार देश में मौजूद वृद्धों को एक नायाब तोहफा जल्द देने जा रही है इसकी घोषण आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ’सरकार ने फैसला लिया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने इससे पहले भी देशवासीयों को लाभ पहुंचाने के लिए आयुषमान में कई अहम बदलाव किये हैं। 


क्या है आयुष्मान भारत योजना?

केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी। यह एक तरह का हेल्थ इंश्योरेंस है। इसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिलता है। कार्ड की मदद से लाभार्थी भारत के किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री करवा सकता है। यह योजना देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए भारत सरकार ने लागू की थी। वहीं अब सरकार देश में रह रहे 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसका लाभ पहुचाने का प्रयास कर रही है। 


ऐसे बनता है आयुष्मान कार्ड 

पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र - आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र ले जाएं। 

कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई.आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

Comments